अब मेहमानों का स्वागत नहीं कर पाएंगे पान मसाला से, जानिये क्या है पूरा मामला

हमारे भारत में शादियों और अन्य प्रोग्रामों में मेहमानों का स्वागत पान मसाला से करना आम बात है। साउथ हो या ईस्ट हर जगह यह ट्रेंड प्रचलित है। लेकिन अब शायद इस ट्रेंड पर ब्रेक लग सकती है। दरअसल, प्रसिद्ध विमल पान मसाला की बिक्री तथा भंडारण पर रोक लगा दी गई है। पिछले दिनों भेजे गए सैंपल की जांच में इसे मानव उपयोग के लिए खतरनाक बताया है।

हम सभी यह जानते हैं कि पान मसाला सभी के लिए हानिकारक होता है लेकिन फिर भी इसे खाया जाता है और खिलाया जाता है। अब इस पान मसाले को लेकर अधिकारीयों ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।

अब मेहमानों का स्वागत नहीं कर पाएंगे पान मसाला से, जानिये क्या है पूरा मामला

देश के काफी हिस्सों में पान मसाला और गुटखा पर प्रतिबंध लगा है उसके बावजूद यह बिकता है। कहीं का भी प्रशासन इसकी तरफ आँखें बंद करके बैठा रहता है। गत वर्ष 17 दिसंबर को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मथुरा के जय श्री कालोनी, स्थित जनता जनरल स्टोर से पैक्ड विमल पान मसाला का नमूना लिया गया था।

नमूने से जो जांच निकल कर बाहर आई है वो किसी को भी बहुत बीमार कर सकती है। किसी भी समय वह आपके लिए आपका काल भी बन सकती है। विमल पान मसाला को मानव उपयोग के लिए खतरनाक व घातक बताया गया है। आम आदमी के जीवन पर कोई गंभीर असर न पड़े। इसके लिए अभी पान मसाला की बिक्री तथा भंडारण पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

देशे समेत विदेश में भी बन ने वाले सभी पान मसाले जानलेवा बनकर जिंदगी का जायका ही बिगाड़ रहे हैं। कोई भी दुकानदार विमल पान मसाला की बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago