Categories: Press Release

किसान आंदोलन के समर्थन में बार एसोसिएशन के सांकेतिक धरना का समर्थन करने पहुंचे इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला

ऐलनाबाद के पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी रगों में चौधरी देवी लाल का खून है और वे उनके ही नक्शेकदम पर चलकर किसानों के हितों के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

इनेलो प्रधान महासचिव शुक्रवार को हिसार कोर्ट कॉम्पलैक्स में जिला बार एसोसिएशन द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में दिए जा रहे सांकेतिक धरना का समर्थन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धरना पर बैठे वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान आंदोलन ‘जन आंदोलन’ बन चुका है और भाजपा सरकार इस आंदोलन को लेकर जिस प्रकार का रवैया अपनाए हुए है वह लोकतांत्रिक प्रणाली में कभी भी जायज नहीं हठराया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ कांग्रेस-भाजपा एक हो गए हैं।

किसान आंदोलन के समर्थन में बार एसोसिएशन के सांकेतिक धरना का समर्थन करने पहुंचे इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला

इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग किसान आंदोलन के समर्थन में खुल कर आगे आ रहा है। जिला बार एसोसिएशन ने जिस प्रकार से किसान आंदोलन के समर्थन में सांकेतिक धरना शुरू किया हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि उनके सामने केवल दो ही विकल्प थे जिसमें पहला, उनके पास हरियाणा विधानसभा का सदस्य बने रहने और दूसरा किसानों के हितों के लिए अपनी सुविधाओं को त्यागना और उन्होंने चौधरी देवी लाल की राह पर चलते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसान आंदोलन को कमजोर करने की मंशा रखने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा मारते हुए किसान आंदोलन को पहले से भी कहीं अधिक मजबूत बनाएं।

इनेलो नेता ने कहा कि कुछ लोग किसान आंदोलन के नाम पर राजनीति करते हुए केवल पगड़ी का रंग बदलने का काम कर रहे हैं। उनकी असलियत अब जनता व किसान समझ चुके हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा सौ प्रतिशत कांग्रेस छोड़ेंगे। इसीलिए उनकी पगड़ी का रंग बदल गया है। कांग्रेस की परम्परा रही है कि हर मुख्यमंत्री ने बाद में अपनी नई पार्टी बनाई जैसे बिरेन्द्र सिंह, बंसीलाल या भजनलाल ने बनाई थी वैसे ही भूपेन्द्र हुड्डा भी बनाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago