Categories: CrimeFaridabad

आगरा नहर के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस की आशंका हत्या कर फेंका

शुक्रवार की सुबह खेड़ी थाने इलाके में आगरा नहर की झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से लोगों में दहशत नजर आई। युवक के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हुई थी। बताया जा रहा है बुढ़ाना गांव के समीप युवक का शव मिला है।

शुक्रवार की सुबह जब उस रास्ते से लोगों का आवागमन शुरू हुआ। तब लोगों ने युवक के शव को देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

आगरा नहर के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस की आशंका हत्या कर फेंका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरी नगर के रहने वाले विवेक के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। जांच में पता चला है कि युवक कभी कभार ही अपने घर को जाता था। कुछ दिनों पहले वह एक चाय वाले के पास काम करता था। उसके बाद वह पिछले 3 दिन से एक कैटरिंग वाले के पास भी काम कर रहा था।

फिलहाल वह 2 दिन से घर नहीं गया था। उसकी समय पर घर ना आने की आदत के चलते परिजन परिजनों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन शुक्रवार को उसका शव झाड़ियों में पड़ा देखा। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़ी पुल थाना प्रभारी योगवेन्द्र सिंह ने बताया कि विवेक के सर पर काफी गंभीर चोटे आई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

वही परिजनों का कहना है कि वह कभी कभी घर आता था। इसीलिए उनको किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं थी। वह पिछले 2 दिनों से घर क्यों नहीं आ रहा है। इसी वजह से उन्होंने किसी भी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago