Categories: Uncategorized

मुख्यमंत्री ने किया डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा विधानसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता,

उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, प्रदेश के सभी मंत्री एवं सभी दलों के विधायक उपस्थित रहे। इस दौरान च्बाबा साहेब अम्बेडकर अमर रहेंज् और च्भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

मुख्यमंत्री ने किया डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण


प्रतिमा के अनावरण अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करना हरियाणा विधानसभा के इतिहास का महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर सभी दलों के विधायक पहुंचे, यह खुशी की बात है।

बाबा साहेब ने हमारे देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान बनाया। बाबा साहेब ने सभी को समान अधिकार दिए। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने कहा कि मैं सबको आह्वान करता हूँ बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ें।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हमारे देश के संविधान की रचना की। उनकी प्रतिमा स्थापित करने की बात काफी दिनों से मन में थी। अंतत: आज यह शुभ दिन आया है।


उन्होंने कहा कि प्रतिमा के साथ ही यहां पर संविधान की प्रति भी रखी गयी है। विधानसभा में आने वाले सभी विधायकों को बाबा साहेब की यह प्रतिमा संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा देगी। बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया है जिसके आधार पर देश की व्यवस्था चल रही है।


इस मौके पर हरियाणा के कई मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के विधायकों में प्रमुख रूप से गीता भुक्कल, आफताब अहमद, शकुंतला खटक, निर्दलीय विधायकों में से धर्मपाल गोंदर आदि उपस्थित रहे।

तांबे से बनी है बाबा साहेब की प्रतिमा
हरियाणा विधानसभा में स्थापित की गई बाबा साहेब की 7 फुट ऊंची प्रतिमा तांबे की धातु से बनाई गई है। प्रतिमा का वजन 400 किलोग्राम है। इस प्रतिमा को बनाने में एक महीने का समय लगा है।

प्रतिमा के अलावा गैलरी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी, स्वामी विवेकानंद आदि महान विभूतियों के सात पोट्र्रेट और विधानसभा का एक थ्री डी चित्र भी लगाया गया है।

कार्बुजिए आर्ट गैलरी के डॉ. विशाल भटनागर की देखरेख में इस प्रतिमा को हरियाणा पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) की टीम ने तैयार करवाया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago