फरीदाबाद की इस मंडी में रात को आते हैं चोर, चुराते हैं गोवंश, कुछ ऐसा है तरीका

आप अकसर किसी भी सब्ज़ी मंडी में जाते होंगे तो वहां पशु ज़रूर अमूमन देखते होंगे। आप सब्ज़ी खरीदने जाते होंगे तो शायद उनपर नज़र नहीं पड़ती होगी। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मंडी में गोवंश की रेकी करने आते हैं ताकि उन्हें चुरा सकें। शहर की सब्जी मंडी में इन दिनों के रात के समय पशु चोर सक्रिय हैं। पशु चोर रात को वाहनों में आते हैं और गोवंश को चोरी से चढ़ा कर ले जाते हैं।

पशु चोरी की वारदातों में शहर में पिछले कुछ दिनों में इजाफा हुआ है। यह पशु चोर गोवंश को ज़्यादा निशाना बनाते हैं। मंडी के आढ़तियों ने इस बाबत एसडीएम अपराजिता को ज्ञापन दिया है और इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

सब्जी मंडी से रात में उठाए जाते हैं गोवंश

रात के समय यह मंडी में आते हैं और पशुओं को चोरी कर ले जाते हैं। इनका तरीका काफी पुराना है लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। बल्लभगढ़ में आने-जाने के लिए अधिकृत रूप से सिर्फ दो गेट बनाए गए हैं। एक गेट राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ और दूसरा मार्केट कमेटी कार्यालय के पास बनाया गया है।

दो – दो गेटों के लगने के बावजूद मंडी में कुछ ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिले। दअरसल, ये दो गेट इसलिए बनाए गए थे कि रात को ताला लगा कर बंद कर दिया जाए। पशु चोरों ने इन गेटों से अलग दीवार तोड़ कर रास्ता बना लिया है। मंडी में रोजाना गोवंश फल-सब्जियों के छिलका, फलों के साथ पैकिग में आने वाली चावल की पराली आदि के खाने के लिए एकत्रित हो जाता है और रात को यहीं पर बैठ जाता है।

लगातार बढ़ती ऐसी वारदातों से हमें ही कहीं ना कहीं नुकसान है। इस नुकसान की भरपाई हमें करने की आवशयकता है। पशु चोर गोवंश को चुरा कर इनको बाहर बेच कर आ जाते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago