Categories: CrimeFaridabad

आवारा जानवर के सामने आने से कार का बिगड़ा संतुलन, एक की मौत दो घायल

शनिवार सुबह के समय तेज रफ्तार से आ रही कार ने सेक्टर 9 बाईपास के पास एक खोखे के समीप चाय पी रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं एक व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल भर्ती करवा दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

आवारा जानवर के सामने आने से कार का बिगड़ा संतुलन, एक की मौत दो घायल


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक साहिल बल्लभगढ़ का रहने वाला है ।जो कि सुबह अपनी बहन को कॉलेज छोड़ कर वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बीपीटीपी थाना क्षेत्र एरिया में सेक्टर 9 बाईपास पर पहुंचा।

तभी उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार चालक साहिल ने बताया कि उसकी कार के सामने एक गाय आ गई। जिसकी वजह से उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार का संतुलन बिगड़ने की वजह से सड़क किनारे लगे चाय के खोखे पर बैठे तीन लोगों में टक्कर मार दी।

जिसकी वजह से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जिसकी मृत्यु हुई है वह हाथरस निवासी उर्मान बताया जा रहा है। वही घायल लोगों में फरीदाबाद निवासी जीत और हाथरस निवासी सन्नी है।

दोनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बीपीटीपी थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों का उपचार बीके अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के परिजन आने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा । एसएचओ सुनील ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही कार को अपने कब्जे में भी ले लिया है। घायल व मृतक मजदूरी का काम करते थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago