जानिये आखिर क्यों सोने और हीरे से भी कीमती होती है, व्हेल की उलटी

आपने हमेशा सुना होगा कि सोना, चांदी, हीरा काफी महंगा होता है। इनकी कीमत लाखों – करोड़ों में भी होती है। लेकिन ये बात आपको पता है कि व्हेल मछली की उल्टी सोने से भी ज्यादा महंगी बिकती है। पानी में रहने वाली विशालकाय जीव व्हेल की उल्टी किसी इंसान को एक झटके में अमीर बना सकती है। वैसे सुनने में ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी।

किसी भी क्षण यह उलटी किसी को भी करोड़पति बना सकती है। यह सब सुनने में काफी अविश्वसनीय लगता है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि किसी जीव द्वारा की गई उल्टी भी किसी को करोड़पति बना सकती है।

एम्बरग्रीस

यह बात बिल्कुल सच है। कोई दोराय नहीं है इसमें कि यह हीरे से भी महंगी बिकती है। यहां तक कि दुनिया के कई हिस्सों में इसकी तस्करी भी जाती है। हमारे देश भारत में भी एक किलो व्हेल की उल्टी की कीमत करोड़ों में है। व्हेल के शरीर से निकलने वाले अपशिष्ट को कई वैज्ञानिक उल्टी बताते हैं, तो कई इसे मल बताते हैं।

काफी मछुआरे इस से करोड़पति बने हैं। समय – समय पर उलटी के पीछे बने करोड़पति की ख़बरें आती रहती हैं। कई बार यह पदार्थ रेक्टम के जरिए बाहर आता है, लेकिन कभी-कभी पदार्थ बड़ा होने पर व्हेल इसे मुंह से उगल देती है। इसे एम्बरग्रीस कहते हैं। व्हेल की आंतों से निकलने वाला एम्बरग्रीस काले या स्लेटी रंग का ठोस, मोम जैसा ज्वलनशील पदार्थ है। यह पदार्थ व्हेल के शरीर के अंदर उसकी रक्षा करता है।

जिस प्रकार सोने – चांदी और जेवरातों की भी तस्करी होती है, ठीक उसी तरह इसकी भी तस्करी दुनिया के काफी हिस्सों में होती है। इसकी तस्करी की खबरें अमूमन आती रहती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago