हरियाणा रोडवेज की बसों में हुई भिड़त ने ली 5 यात्रियों की जान, चालक व कंडक्टर मौके से फरार

अलीगढ़ के पास गांव करसुआ के पास पलवल डिपो व बल्लभगढ़ डिपो की हरियाणा रोडवेज बसों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिसमें करीब 33 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं 5 यात्रियों की मृत्यु भी हो चुकी है। एक्सीडेंट होने के बाद दोनों बसों के ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचा दिया है। वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

हरियाणा रोडवेज की बसों में हुई भिड़त ने ली 5 यात्रियों की जान, चालक व कंडक्टर मौके से फरार


थाना लोधा के स्टेशन ऑफिसर अभय ने बताया कि करीब 12ः30 बजे उनको सूचना मिली थी कि गांव करसुआ के पास हरियाणा रोडवेज की दो बसों के बीच में भिड़ंत हो गई है। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक बस अलीगढ़ से होते हुए बल्लभगढ़ की ओर आ रही थीं जोकि बल्लभगढ़ डिपो की थी।

वहीं दूसरी बस पलवल से अलीगढ़ की ओर जा रही थी, जो कि पलवल डिपो की थी। बल्लभगढ़ डिपो वाली बस करीब 12ः30 बजे जब गांव करसुआ में पहुंची, तो उसका अगले पहिया अचानक से फट गया। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए स्ट्रीट लाइट को तोड़ते हुए दूसरी ओर पहुंच गई।

जहां से हरियाणा रोडवेज की पलवल की ओर से अलीगढ़ जाने वाली बस भी आ रही थी। इसी दौरान दोनों बसों के बीच में भिड़ंत हो गई। दोनों बसों में काफी संख्या में यात्री मौजूद थे। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


स्टेशन ऑफिसर अभय ने बताया कि करीब 33 यात्री घायल है। जिसमें से 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पांच यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु होगी। जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है उनमें से 2 यात्रियों की पहचान हो गई है। जो कि यूपी के रहने वाले हैं। इसके अलावा अन्य मृतक यात्रियों की अभी कोई पहचान नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। स्टेशन ऑफिसर अभय ने यह भी कहा है कि अगर किसी परिवार का कोई परिजन बल्लभगढ़ डिपो से चलने वाली अलीगढ़ बस में या पलवल डिपो से चलने वाली अलीगढ़ बस में यात्रा कर रहा है और उसकी किसी प्रकार की कोई जानकारी चाहिए तो वह उनको 9454402774 या 9454402791 पर संपर्क करके यात्रियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उनके पास सभी यात्रियों की सूची मौजूद है। इसके अलावा उनके पास घायलों और मृतक की सूची भी मौजूद है। इसीलिए जिन भी परिवार वालों का कोई भी व्यक्ति इन बसों में सफर कर रहा है तो वह जल्द से जल्द उनसे संपर्क करें ताकि वह अपने परिजनों से मिल सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago