इस अस्पताल को मिलेंगे अब 100 के करीब सीनियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर

एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को जल्दी ही 100 के करीब सीनियर डॉक्टर मिलने वाले हैं। क्योंकि मेडिकल कॉलेज के द्वारा इस साल 18 विभागों में पीजी कोर्स को शुरू किया जा रहा है।

जिसमें 100 एमबीबीएस डॉक्टर स्पेशलाइजेशन के लिए एडमिशन ले सकेंगे।

इस अस्पताल को मिलेंगे अब 100 के करीब सीनियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ एके पांडे ने बताया कि उनका यह अस्पताल साल 2015 में शुरू हुआ था। उनका पहला बैच यहां से पास आउट हो चुका है। हर साल करीब 125 एमबीबीएस में एडमिशन लेते हैं।

जिसके बाद वह पीजी करने के लिए अन्य मेडिकल कॉलेजों में जाते हैं। लेकिन इस बार से ऐसा नहीं होगा। क्योंकि यह साल मेडिकल कॉलेज में ही पीजी कोर्स को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के द्वारा चार विभागों में पीजी कोर्स को शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा उनको उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीने में अन्य 14 विभागों में भी पीजी कोर्स को शुरू करने के लिए उन को मंजूरी मिल जाएगी।

जिसके बाद उनके मेडिकल कॉलेज में 100 के करीब सीनियर डॉक्टर पीजी करने के लिए एडमिशन लेंगे। वह सीनियर डॉक्टर पीजी कोर्स के साथ-साथ अस्पताल में भी कार्य करेंगे। जिससे अस्पताल में आने वाले हर रोज करीब ढाई हजार मरीजों को अच्छी सुविधा और अच्छा इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

डॉ एके पांडे ने बताया कि पीजी कोर्स शुरू होने की वजह से एमबीबीएस करने वाले छात्र इसी कॉलेज में रहकर पीजी कोर्स भी कर सकते हैं और साथ में प्रैक्टिस भी कर सकते हैं ।

पीजी कोर्स शुरू होने से मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्पेशलाइजेशन का स्तर भी काफी ऊंचा हो जाएगा। जिससे यहां पर आने वाले गंभीर मरीजों का इलाज भी आसानी से उपलब्ध होगा। उनको प्राइवेट में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा पीजी कोर्स शुरू करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। उनके द्वारा चार विभागों में मंजूरी दे दी गई है। आने वाले समय में अन्य विभागों में भी मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद सितंबर या अक्टूबर में पीजी नीट के एग्जाम में टॉप करने वाले स्टूडेंट इस मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स के लिए एडमिशन ले पाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago