Categories: Faridabad

बजट सत्र में हरियाणा के लिए मनोहर सरकार लाई बहार, प्रदेश को दी इतनी सारी योजनाओं की सौगात

प्रदेश सरकार बजट सत्र में हरियाणा को एक नई सौगात देने की तैयारी कर रही है। बजट अभिभाषण में राज्यपाल सत्यदेव आर्य ने भविष्य का रोड मैप भी दिखाया है।

दरअसल, कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से आर्थिक तौर पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है जिसको लेकर लोगों को इस बार बजट से काफी उम्मीदें हैं। शुक्रवार को बजट अभिभाषण में राज्यपाल सत्यदेव आर्य ने न केवल कोरोना का में सरकार द्वारा किए गए कामों पर मुहर लगाई अपितु भविष्य का रोडमैप भी दिखाया।

बजट सत्र में हरियाणा के लिए मनोहर सरकार लाई बहार, प्रदेश को दी इतनी सारी योजनाओं की सौगात

उन्होंने बताया कि नए उद्यम रोजगार नीति के तहत प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करने के साथ ही पांच लाख युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार देने की योजना सरकार ने बनाई है। 55 हजार से अधिक युवाओं के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में नशेड़ियों के पुनर्वास योजना का भी विस्तार होगा।

उन्होंने बताया कि आठवीं से बारहवीं तक के 8 लाख 6 हजार स्कूली विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट मिलेंगे। 465 गांव लाल डोरा मुक्त हो चुके हैं वही 40 हजार 250 लोगों को मालिकाना हक मिला है। सभी जिलों में पशु चिकित्सकों के लिए पाली क्लीनिक की व्यवस्था होगी। दक्षिण हरियाणा में सिंचाई के सिस्टम में सुधार के लिए 200 करोड रुपए खर्च होंगे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत 150 गांव में 200 करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट मंजूर होंगे। रोहतक की आईएमटी में 180 करोड़ की लागत से मेगा फूड पार्क स्थापित होगा। 122 किलोमीटर लंबे 5618 करोड़ की लागत से हरियाणा ऑर्बिटल कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई। वहीं गुरुग्राम से फरीदाबाद में मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर नई डीपीआर बनाने की घोषणा की।

प्रदेशभर में 124 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा जिसमें 70 एसी और 54 मिनी बसें होंगी। नाबार्ड की मदद से 323 करोड़ लंबी सड़क का चौड़ीकरण होगा। सक्षम युवा योजना जारी रहेगी जिसमें 610 करोड़ का भत्ता व मान्यता मिलेगा। गुरुग्राम-पटौदी, करनाल- कैथल मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। प्रदेश में 4 नए आयुर्वेदिक औषधालय खुलेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago