Categories: Faridabad

अब बसों के लिए नही खड़ा होना पड़ेगा सड़कों पर, मिलने जा रही है यह विशेष सुविधा

फरीदाबाद जिला प्रशासन इन दिनों लोगों को सहूलियत देने में लगा हुआ है। जहां एक तरफ जिला प्रशासन ने लोगों को सिटी बस सर्विस की सुविधा दी है वहीं अब जिले में बस क्यू शेल्टर बनाने की भी तैयारी की जा रही है।

दरअसल, जिले में सिटी बस सर्विस की तो सुविधा लोगों को दे दी गई थी परंतु बस स्टैंड के अभाव में लोगों को सड़कों पर ही खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था। वहीं अब एफएमडीए लोगों को एक नई सुविधा देने की तैयारी में है। एफएमडीए लोगों को बस क्यू शेल्टर की सुविधा देने में लगा हुआ है। इसके बाद यात्रियों को निर्धारित स्थानों पर ही बस पहले शुरू हो जाएगी।

अब बसों के लिए नही खड़ा होना पड़ेगा सड़कों पर, मिलने जा रही है यह विशेष सुविधा

आपको बता दें कि दिल्ली की तर्ज पर एफएमडीए अजरौंदा चौक पर बस क्यू शेल्टर बना रहा है। अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर से करीब 10 बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। एफएमडीए ने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के बाद बस क्यू शेल्टर पर काम करना शुरू कर दिया है।

योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रत्येक एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। इसके बाद शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भी बस क्यू शेल्टर बनाने पर विचार किया जाएगा।

जिला उपायुक्त व निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि एफएमडीए की ओर से बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा चौक से शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भी इसका काम शुरू किया जाएगा।


आपको बता दें कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में हाल ही में सिटी बस सर्विस की शुरूआत की गई है जिसके लिए गुरुग्राम से 12 बसें मंगाई गई है। वहीं जिले में बसों के लिए बस क्यू शेल्टर की सुविधा भी नहीं है वही बस स्टैंड के हालात भी काफी खस्ता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago