मासूमों की दर्दनाक कहानी, मां काम पर भेजती हैं, दुकानदार आराम नहीं करने देता

चेहरे पर मुस्कान तो सभी रखते हैं लेकिन उस मुस्कान के पीछे कितने दर्द भरे हैं शायद यह जानना काफी कठिन है। मासूम बच्चे भी काफी बार अपनी भोली सूरत लेकर मजबूरी में काम करने निकल पड़ते हैं। बाल श्रम करवाना अपराध है, लेकिन शहर के दुकानदारों को इसकी परवाह नहीं हैं। उन्हें सस्ते श्रमिक मिल जाते हैं और वे बेखौफ होकर उनसे सुबह से रात तक काम करवाते हैं।

शहर के काफी इलाकों में छोटे – छोटे मासूम आपको काम करते नज़र आ जायेंगे। यह बच्चे मजबूरी में ऐसा काम करते हैं। इनके स्वजन भी बच्चों को स्कूल भेजने की बजाय आमदनी के लालच में बच्चों को दुकानों पर काम के लिए भेज देते हैं।

मासूमों की दर्दनाक कहानी, मां काम पर भेजती हैं, दुकानदार आराम नहीं करने देता

हमारे देश में हर जगह बालश्रम, होता है। यह बच्‍चों से स्‍कूल जाने का अधिकार छीन लेता है। पिछले दिनों स्टेट क्राइम ब्रांच ने ऐसे चार बच्चों को दुकानों पर काम करते पकड़ा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गारमेंट्स की दो दुकान से 11 और 12 साल के दो बच्चों को काम करते पाया। इनमें से एक बच्चे ने टीम को बताया कि पिता की मौत हो चुकी है।

पिता का साया जब छूट जाता है तो अपने भी पराये जैसा व्यवहार करते हैं। आपसे दूर भागने का प्रयास करते हैं। इस मामले में बच्चे के पिता की मृत्यु के बाद मां और नानी स्कूल नहीं जाने देती। वे उसे जबरन दुकान पर भेजते हैं। दुकान मालिक सारा दिन काम करवाता है। बीच में आराम भी नहीं करने देता है। यह कहानी देश के हर कोने में बसी है।

हमारे देश में बाल मजदूरी पर पाबंदी के बावजूद कई दुकान, होटल, मोटर पार्टस शॉप और मशीनरी वर्क बच्चों के सहारे किए जा रहे हैं। इसके प्रति हम भी कभी जागरूक नहीं होते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago