Categories: Faridabad

महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को दिया तोहफा

महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि कल 8 मार्च से प्रदेश के हर डिपो से महिलाओं के लिए स्पेशल बसें चलेंगी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह घोषणा स्थानीय गोल्ब क्लब मे सीटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस मिलन समारोह में की।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि कल 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में घुसपैठिए घुसे हुए हैं। सरकार किसी के ऊपर कानूनों को थोपना नहीं चाहती।
यहां पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का पत्रकारों द्वारा भव्य स्वागत किया।

महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को दिया तोहफा

उन्होंने कहा कि कल महिला दिवस के मौके पर स्पेशल बस सेवा महिलाओं के लिए शुरू की गई है और हम सबको जगत जननी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसान आंदोलन में घुसपैठिए घुसे हुए हैं । जो किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर किसानों के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और इन कानूनों से किसानों का भला होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार किसी के ऊपर भी यह कानून थोप नहीं रही है। जिसको कानून अपनाना है वह अपनाए वरना पिछली व्यवस्था से भी अपना काम कर सकता है। किसी के ऊपर कोई जोर जबरदस्ती नहीं है। कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा गोल्फ क्लब में फरीदाबाद सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ” प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे थे।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा का शहर के सीनियर पत्रकारों द्वारा जोरदार स्वागत किया।

फरीदाबाद सिटी प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सन्ध्या पर महिला पत्रकारों का भी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से स्वागत कर महिला पत्रकारों को सम्मानित करवाया गया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रेस क्लब को नीजी कोष से 21 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।
प्रेस क्लब द्वारा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को सम्मानित भी किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago