गर्मियों का आगाज होता है जिले भर में जल संकट गहराने लगा है। जहां एक तरफ लोग पानी की आपूर्ति को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन कर रहे हैं वही पलवली गांव में रेनीवेल पाइप लाइन टूटने से जल संकट उत्पन्न हो गया है। कई लाख लोगों के घरों तक मंगलवार तक पानी नहीं पहुंचेगा हालांकि नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि टैंकर से पेयजल सप्लाई किया जा रहा है।
दरअसल, ददसिया गांव में नगर निगम द्वारा रेनीवेल लगाए हुए हैं। यहां से लाखों लोगों को पाइप लाइन के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाता है जिसमें सेक्टर 29, 30, 21ए बी सी डी, सेक्टर 46, 48, 31, 19 एनआईटी 123, डबुआ, सारन, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी जैसे क्षेत्र शामिल है। पलवली गांव में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बरसाती पानी के निकास के लिए नाला बना रहा है।

नाले के निर्माण के कारण रेनीवेल क्षतिग्रस्त हो गय। इसके कारण तुरंत ही रेनीवेल को बंद कर दिया गया। नगर निगम के एसडीओ नवल सिंह का कहना है कि मंगलवार तक यह लाइन ठीक हो जाएगी। पेयजल संकट को लेकर सेक्टर 21c तथा सेक्टर 46 के लोगों ने बूस्टर के पास जाकर हंगामा किया तथा एशियन चौक को जाम कर दिया।
गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि लाइन टूटने की वजह से मंगलवार तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।
आपको बता दें कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में गर्मी के आगाज से पहले ही लोगों ने पानी की आपूर्ति को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है वही शहर भर के कुछ हिस्सों में सीवर के गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है जिसको लेकर भी लोग नगर निगम में शिकायत कर रहे हैं परंतु शिकायत के बावजूद भी अभी तक निगम के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…