Categories: Faridabad

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान फरीदाबाद के निवासी ने सीएम को किया ट्वीट, कह दी यह बड़ी बात

पर्वतीय कालोनी में सीवर का पानी ओवरफ्लो होने पर एक युवती ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान कर दिया गया परंतु समस्या का समाधान खानापूर्ति हुआ।


दरअसल, एक युवती ने 16 फरवरी को होने वाली अपनी शादी का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को ट्वीट किया था। इसके बाद न केवल समस्या का समाधान हुआ बल्कि मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर युवती को शादी की शुभकामनाएं भी दी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद फिर से यहां गली में सीवर का पानी भर गया। बार-बार निगम अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका।

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान फरीदाबाद के निवासी ने सीएम को किया ट्वीट, कह दी यह बड़ी बात

स्थानीय निवासी भरत जोशी ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर याद दिलाया कि यह वही वार्ड है, जहां शादी की वजह से निगम अधिकारियों ने तुरंत सफाई करा दी थी, लेकिन आज हालात फिर वैसे ही हो गए। हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से रिट्वीट कर उनका संपर्क मांगा और कहा था कि उनसे नगर निगम अधिकारी जल्द संपर्क करेंगे। लेकिन शुक्रवार शाम तक उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया और न ही समाधान हुआ।

बता दें पिछले महीने पर्वतीय कालोनी निवासी कामिनी ने सीएम को ट्वीट कर अपनी व्यथा बताई थी कि 16 फरवरी को उसकी शादी है, बाल कल्याण स्कूल के पास गली की हालात खराब हैं, सीवर का पानी खड़ा है। ऐसे में उसकी बरात कैसे आएगी। इसके बाद अगले दिन निगम अधिकारी हरकत में आए और अगले दिन समाधान कर दिया था।

भरत जोशी ने बताया कि अब यहां बात बनती ही नहीं है, इसलिए मुख्यमंत्री तक समस्याएं पहुंचानी पड़ती हैं। इस कालोनी में लोगों ने बरसाती निकासी की पाइप लाइन में सीवर कनेक्शन किए हुए हैं। इस वजह से यहां अक्सर ये लाइन जाम हो जाती है। यहां नए सिरे से लाइनें डाली जाएंगी। तब तक समस्या ऐसी ही बनी रहेगी। मौके पर जाकर देखा जाएगा कि तुरंत राहत किस तरह दी जा सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago