Categories: Public Issue

किसान आंदोलन की हर बैठक में बना नया मोर्चा फिर हुआ रणनीति का एक नया परिवर्तन

जनवरी के पहले सप्ताह में बैठक करके राष्ट्रीय किसान मजदूर संघर्ष समन्यय समिति का गठन किया गया। इसमें 15 किसान संगठनों के शामिल होने का दावा किया गया। शुरूआत से बात करें तो सबसे पहले सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा के कुछ संगठनों ने एकत्रित होकर अलग से संयुक्त मोर्चा बनाया। इसमें हरियाणा के कुछ संगठन शामिल हाे गए।

इसके बाद 21 जनवरी को बहादुरगढ़ बाईपास पर फिर कुछ संगठन एकत्रित हुए। इसमें साझा मोर्चा बनाया और गुरनाम चढूनी को उसका अध्यक्ष चुना गया। इसके अगले ही दिन टीकरी बॉर्डर पर हरियाणा के 17 किसान संगठनों ने प्रेस वार्ता की और चढूनी को प्रदेश के किसान संगठनों का अध्यक्ष चुना जाना अस्वीकार किया।

किसान आंदोलन की हर बैठक में बना नया मोर्चा फिर हुआ रणनीति का एक नया परिवर्तन

इन संगठनों का कहना था कि सभी संगठनों के अपने-अपने अध्यक्ष हैं। ऐसे में किसी एक नेता को सभी संगठनों के साझा मोर्चा का अध्यक्ष नहीं चुना जा सकता। उनका तर्क था कि हरियाणा में ऐसा कोई अध्यक्ष नहीं है और न ही हो सकता है।

इसके बाद बाईपास पर जनवरी मध्य से लेकर 1 मार्च तक नए बस स्टैंड परिसर में तीन बार बैठक हो चुकी है। वहां पर भी हरियाणा के सभी संगठन एकजुट नहीं हुए। अब एक दिन पहले फिर से बाइपास पर हरियाणा के संगठनाें की बैठक हुई,

इसमें हरियाणा का संयुक्त मोर्चा बनाने का ऐलान हुआ। इसमें गुरनाम चढूनी भी शामिल हुए। हालांकि इसमें उन कई संगठनों के नेता शामिल नहीं हुए, जो टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में सक्रिय हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago