Categories: Special

हर युग में महिलाओं ने पुरुष का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज सोमवार को अपने कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस की कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देकर उनका मुंह मीठा करवाया।

उन्होंने कहा कि हर युग में महिलाओं ने पुरुष का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। महिलाएं पुरुषों से शिक्षा, चिकित्सा, खेल सहित हर क्षेत्र में पुरुषों से किसी से भी पीछे नहीं है। बल्कि घर के मामले में तो महिलाओं के कार्यों की जितनी करा सराहना की जाए उतनी कम है।

हर युग में महिलाओं ने पुरुष का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जरहर युग में महिलाओं ने पुरुष का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

उसका कोई तोड़ नहीं है। महिला की शक्ति अपरंपार है। महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले सहनशीलता अधिक होती है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकारे महिलाओं के उत्थान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बेटी की शुरुआत करके इसका उदाहरण पेश किया था, उस समय हरियाणा में लिंगानुपात 1000 लड़कों के पीछे 870 लड़कियां थी।

हर युग में महिलाओं ने पुरुष का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जरहर युग में महिलाओं ने पुरुष का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

सरकार द्वारा अनेक योजनाओं के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर के महिला उत्थान के लिए जो कार्य करें किए हैं। उसके बेहतर परिणाम भी आ रहे हैं। आज हरियाणा में उसी का परिणाम है कि 1000 लड़कों के पीछे 922 लड़कियां हो गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी महिलाओं के लिए वचनबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जहां 12 वर्ष की कम आयु की लड़की के साथ घिनौना कार्य करने पर दोषी को फांसी की सजा दी जाने के लिए कानून बनाया है। जिसका अनुसरण देश की सभी सरकारें कर रही है। इसी प्रकार महिलाओं के लिए अलग से हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

महिलाओं के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं के उत्थान के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। प्रदेश में 67 नए महिला कॉलेज बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 33 अलग-अलग महिला थाने खोले गए हैं, जिनमें केवल महिलाओं से संबंधित शिकायतों दर्ज करवाई की जा सकती है। उन थानों में महिला अधिकारी व कर्मचारी सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अलग से महिला रिजर्व बटालियन भी प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई है।

दुर्गा शक्ति वाहिनी फोर्स का गठन भी महिलाओं के लिए अलग से किया गया है। इसी प्रकार थानों में भी अलग से महिलाओं की शिकायतों के अलग से हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जहां पर केवल महिलाओं की शिकायत दर्ज की जाती है और वहां महिला कर्मचारियों की ही नियुक्ति की गई है। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज जनप्रतिनिधि में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार द्वारा की गई है, जो आगे आगामी चुनाव में उसे क्रियान्वित किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

3 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

4 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

4 weeks ago