Categories: Press Release

निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा में करवा दिया 4.67 करोड़ का काम- नीरज शर्मा


फरीदाबाद नगर निगम ने बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए 4.67 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे की जमीन पर विकास कार्य करवा दिए। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की घोषणा नंबर 11313 का सहारा लेते हुए विकास कार्य शुरू करने से पहले रेलवे की मंजूरी लेना भी जरूरी नहीं समझा। एनआइटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर उपायुक्त ने इसकी जांच आयुक्त नगर निगम को सौंपी थी। निगम आयुक्त की तरफ से विधायक नीरज शर्मा को प्राप्त जांच रिपोर्ट में नगर निगम के मुख्य अभियंता ने माना है कि प्याली चौक से एफसीआइ गोदाम तक कथित ग्रीन बेल्ट जिसके निर्माण पर नगर निगम ने 1.39 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दी, कब्जाधारकों का अड्डा बन गई है।

ग्रीन बेल्ट के 50 फीसद हिस्से पर कब्जे हो चुके हैं। इसके अलावा ब्रीन बेल्ट के बीचों बीच जो नाला बनाया गया, उस पर 3.28 करोड़ रुपये की राशि नगर निगम ने खर्च की। पटवारी व तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार प्याली चौक से एफसीआइ गोदाम का रिकार्ड तहसीलदार शाखा में नहीं है। साथ ही यह भी लिखा है कि यह जमीन रेल मंत्रालय की है। इन दोनों कार्यों पर खर्च किए गए 4.67 करोड़ रुपये व्यर्थ हो गए हैं।

निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा में करवा दिया 4.67 करोड़ का काम- नीरज शर्मा

मुख्य अभियंता ने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि इस भूमि पर कोई विकास कार्य करने से पहले रेल मंत्रालय की अनुमति लेना जरूरी था। योजना शाखा ने यह अनुमति नहीं ली। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट के लिए जो चारदीवारी पर ग्रिल लगाई गई वह भी चोरी हो गई है। चारदीवारी भी गिरने के कगार पर है इसलिए संबंधित ठेकेदार को इस बाबत नोटिस दिया जाना चाहिए। मौके जो कब्जे हैं उन्हें भी तत्काल हटवाना चाहिए। यहां लगवाया गया ट्यूबवेल और स्ट्रीट लाइट भी नगर निगम के पैसे की बर्बादी है। मुख्य अभियंता ने जांच रिपोर्ट में यह भी कहा कि यह रास्ता केवल औद्योगिक इकाईयों के फायदे के लिए आवागमन हेतू बनाया गया।

एनआइटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा ने यह मामला सोमवार को विधानसभा में भी उठाया। इसका जवाब देते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने अभी सिर्फ इतना ही बताया है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तर पर जांच चल रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि यह एक घोटाला है। इसमें मुख्यमंत्री को घोषणा करने से पहले या बाद में भी सही तथ्यों से अवगत नहीं कराया गया और सीएम घोषणा का सहारा लेते हुए भ्रष्ट तंत्र ने बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए निगम का पैसा लगा दिया।


विधानसभा में बोलते हुए विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके विधानसभा क्षेत्र की बेटी निकिता हत्याकांड को लेकर भी चर्चा होनी चाहिए थी ताकि निकिता के परिजनों तक सदन की सांत्वना पहुँच जाती । नीरज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री अनिल विज के बयान के बाद सदन को आश्वस्त किया था कि निकिता के परिजनों को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने पर सरकार विचार करेगी लेकिन इस बावत कोई जानकारी अभी तक उन्हें नहीं मिली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago