उम्र छोटी थी हौसला नहीं, जब स्वीमिंग पूल थे बंद, नहर में की प्रैक्टिस, अब पदकों की लगा दी इन बहनों ने लाइन

सफलता उम्र नहीं बस मेहनत और लगन देखती है। ऐसा एहसास काफी लोगों ने करवाया भी है। मेहनत करने से ही आप सबकुछ हासिल कर सकते हैं। बात करें हरियाणा की दो बहनों की तो उन्होंने भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। प्रदेश के हिसार जिले की सेक्टर 9-11 निवासी अस्मिता और अवनीता ने स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में पदक झटके हैं।

छोटी सी उम्र में उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनके माता पिता ने भी खूब सहारा दिया। इस चैंपियनशिप में अस्मिता ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है तो अवनीता ने 400-200 फ्री स्टाइल में दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।

उम्र छोटी थी हौसला नहीं, जब स्वीमिंग पूल थे बंद, नहर में की प्रैक्टिस, अब पदकों की लगा दी इन बहनों ने लाइन

इंसान को कभी भी कुछ भी करने का जूनून सोने नहीं देता है। अगर सो गए तो जुनून कहां, बस वो महज ख्वाब था। इन पदकों तक पहुंचने के लिए कई बाधाओं और चुनौतियों को इन जुड़वा बहनों ने मात दी है। दरअसल महामारी फैली तो लॉकडाउन लगा दिया गया। ऐसे में प्रदेशभर के स्वीमिंग पूल भी बंद हो गए।

लॉकडाउन में काफी लोगों ने अपने टारगेट को भुला भी दिया था। इन बहनों ने ऐसा नहीं होने दिया। महामारी अपना कहर बरपा रही थी लेकिन इन्होनें हार नहीं मानी। लॉकडाउन में सब बंद होने कारण यही बहनें अब प्रैक्टिस कैसे करती तो उन्होंने हिसार की बालसमंद नहर में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। नहर में प्रैक्टिस से वह एक कुशल तैराक बन गईं।

हमेशा आपको ऐसा बनना चाहिए जो आपसे प्रेरणा ले सकें। सफलता उनको मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। इस पंक्ति का चरितार्थ यह बहने बखूबी कर रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago