Categories: Faridabad

निगम अधिकारियों के आदेशों की लोग नहीं कर रहे हैं पालना, आए और गए हो रहे है आदेश

फरीदाबाद में इन दिनों अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता अतिक्रमण हटाता है और वही कुछ दिनों बाद उसी जगह पर फिर से अतिक्रमण लग जाता है। बाटा फ्लाईओवर के नीचे लग रही दुकान है इसका एक वास्तविक उदाहरण है। बल्लभगढ़ नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी अतिक्रमण एक आम समस्या बनी हुई है।

दरअसल, बल्लभगढ़ नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर दिनेश कुमार का तबादला होते ही शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण बढ़ने लगा है। आपको बता दें कि ज्वाइंट कमिश्नर दिनेश कुमार ने शहर का दौरा किया था और स्ट्रीकर वालों को खदेड़ दिया था परंतु अब उनका तबादला होने के कारण लोगों ने अतिक्रमण करना फिर से शुरू कर दिया है।

निगम अधिकारियों के आदेशों की लोग नहीं कर रहे हैं पालना, आए और गए हो रहे है आदेश

शहर का अंबेडकर चौक प्रमुख चौकों में शुमार है वहां पर भी एक बार फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है। मोहना की ओर जाने वाली सड़क पर बने स्मार्ट पार्क के सामने भी स्ट्रीकर वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। पार्क के सामने बने सुलभ शौचालय में भी लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है वही सिटी पार्क के पास बने नालों के पास भी लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। करीब 20 से अधिक संख्या में लगे खोखों में स्टीकर लगाए जाते है जिससे अतिक्रमण से सड़क का आधा हिस्सा घिर जाता है जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

स्टीकर बनवाने के लिए लोग इनके सामने ही अपनी गाड़ियों को खड़ी कर देते हैं जिससे सड़क अवरोध होने के कारण जाम लग जाता है। कई बार पुलिस कर्मियों द्वारा भी यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया है परंतु कुछ ही दिनों में स्थिति जस की तस बन जाती है।

इस संबंध में एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाएगा और अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ भी उचित कार्यवाही की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago