Categories: Press Release

कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का जन्मदिवस आज जिले के कांग्रेसियों ने सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में हर्षाेल्लास से मनाया। इस दौरान जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुक्के देकर तथा केक काटकर उनका मुंह मीठा कराते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की वहीं सुमित गौड़ ने अपने जन्मदिन की शुरूआत सर्वप्रथम सुबह घर पर माता-पिता का आर्शीवाद लेकर, फिर परिवार व साथियों क साथ मनाया।

कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

गरीब लोगों में खाना बांटा।। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. योगेश गौड़, चेयरमैन राकेश भड़ाना, चेयरमैन डा. एस.एल. शर्मा, मोतीलाल शर्मा सीही, नरेश वैष्णव, देव पंडित, दिनेश पंडित, कृपाराम सिंह वाल्मीकि, महेंद्र शर्मा, जयदीप पाराशर, चंदा सूरज पाराशर, विवेक वजीरपुर, सुमित बड़ौली, प्रदीप भट्ट, वरूण बंसल, जितेश, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, कृष्णा शर्मा हनुमान नगर, विष्णु ठाकुर, तरूण ठाकुर, सुमित, कपिल, अमन, आकाश, गिर्राज वत्स, अक्षय, प्रिंस एडवोकेट, डब्बू सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस दौरान सुमित गौड़ ने सभी साथियों व कांग्रेसजनों का आभार जताते हुए कहा कि जो प्यार व सम्मान आज उन्हें उनके साथियों ने दिया है, वह उसके लिए सदैव उनके आभारी रहेंगे और फरीदाबाद शहर के लोगों की मूलभूत सुविधाओं व केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की आवाज को हमेशा बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ता एक विशाल आंदोलन करके सरकार की चूल्हे हिलाने का काम करेंगे।

इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने एकजुट होकर कहा कि सुमित गौड़ एक युवा व उभरते हुए नेता है, जो लोगों की समस्याएं व कांग्रेस पार्टी का पक्ष प्रमुखता से लोगों के समक्ष रखते है और फरीदाबाद शहर में एक सक्रिय तौर पर लोगों के दुख-सुख में अपनी भागेदारी निभाकर एक मजबूत जनसेवक बनकर उभर रहे है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago