Categories: Press Release

जगन डागर ने कहा सत्ता की गोद में बैठे दुष्यंत चौटाला का हर हाल में करेंगे विरोध

नेशनल हाइवे -19 पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी हैं जहाँ मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को धोखा देकर भाजपा की गोद में बैठ के सत्ता का सुख भोगने वाले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद के गांव हीरापुर में होली मानने आ रहे हैं। जो कि किसानों के जले पर नमक छिड़कने जैसा है।

जगन डागर ने कहा सत्ता की गोद में बैठे दुष्यंत चौटाला का हर हाल में करेंगे विरोध

हम इस बार दुष्यंत चौटाला को फरीदाबाद की धरती पर पांव नहीं रखने देंगे। हम उनका इस बार हर हाल में विरोध करेंगे और उन्हें किसी भी हालत में हीरापुर पहुंचने नहीं देंगे चाहे उन्हे लाठियां क्यों न खानी पडें लेकिन दुष्यंत चौटाला को होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने देंगे।

डागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही है। जो विधायक इस प्रस्ताव का साथ नहीं देगा हम उसका विरोध करेंगे और ये पूरे हरियाणा में होगा। ये फैसला पलवल में धरने पर बैठे किसानो ने लिया है।
जगन डागर ने कहा कि वो इस बार होली नहीं मनाएंगे क्योंकि होली उमंग और उत्साह का त्यौहार है। लेकिन मोदी की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज हरियाणा सहित देश का किसान बर्बादी की कगार पर बैठा है। इस लिया किसान परिवारों में इस बार होली को लेकर कोई उत्साह नहीं है।

जब की फरीदाबाद और पलवल का क्षेत्र बृज का क्षेत्र होने की वजह से यहां पर होली बहुत ही बड़ा पर्व होता है। दूसरी तरफ दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद के गांव हीरापुर में 21 मार्च को होली मनाने आ रहे हैं। जो किसानो के जले पर नमक छिड़कने के समान है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago