खूब गंदा हो रहा फरीदाबाद, मिल बैठे हैं तीन यार, कूड़ा – कचरा और गोबर, मिलकर कर रहे ये काम

फरीदाबाद को उसकी जनता कब साफ़ और स्वच्छ देखेगी कहना बहुत कठिन है। जिले में जगह – जगह कूड़ा-कचरा तो पड़ा ही रहता है लेकिन साथ में अब गोबर भी इनके साथ मिल गई है। स्वच्छ शहर का सपना लिए आगे बढ़ रहे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में सड़कों पर गोबर के ढेर बड़ी समस्या है। इसके निस्तारण के उचित प्रबंध नहीं हैं।

जिले के हर इलाके में कूड़ा – कचरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण और काफी शहरी इलाकों में अब गोबर भी समस्या बन रहा है। डायरी संचालक कहीं भी गोबर को छोड़ देते हैं या सड़कों के आसपास खाली जगह पर डाल देते हैं।

खूब गंदा हो रहा फरीदाबाद, मिल बैठे हैं तीन यार, कूड़ा - कचरा और गोबर, मिलकर कर रहे ये काम

शहर के विभिन्न इलाकों में कई जगह कचरे समेत गोबर के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने की योजना बनाई है। इसके लिए निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल सेक्टर 21b में मुख्य रोड पर और मार्केट में गोबर का ढेर लगा रहता है। यह स्थिति आए दिन रहती है।

पिछले कुछ सालों से फरीदाबाद में रहने वाले काफी लोगों की ऐसी सोच बन गई है कि यहां पर स्मार्टनेस के नाम पर यहां कूड़ा – कचरा सीवर का पानी, गंदगी, बदबू के अलावा क्या है। गोबर पड़ा होने सेक्टर की सुंदरता पर दाग लग रहा है। गोबर को सीवर में छोड़ने से वो जाम हो जाती है और सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता है।

जिले में 2-3 चीज़े लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहला कूड़ा – कचरा और दूसरा प्रदूषण अब तीसरा गोबर भी लेकिन इन तीनों ही चीज़ों को रोकने में असफल नज़र आता है नगर निगम।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago