Categories: Faridabad

स्मार्ट सिटी की स्मार्टनेस में दाग लगा रही है शहर की यह समस्या

स्वच्छता सर्वेक्षण का आगाज हो चुका है परंतु जिले में समस्याओं का समाधान अभी तक भी नहीं हो पाया है चाहे वह कूड़े की समस्या हो या फिर सीवर का ढक्कन खुले होने की। शहर में गोबर की समस्या भी अब उत्पन्न हो गई है। जगह- जगह पर लोगों ने गोबर के उपले बना रखे हैं जो स्मार्ट सिटी की सुंदरता पर धब्बा लगा रहा है।

दरअसल जिले के अंदर चल रही डेरियों के चलते जहां एक तरफ सीवर की समस्या उत्पन्न होती है वही अब गोबर की समस्या भी उत्पन्न होनी लगी है। लोग डेरियों का गंदा पानी नालियों में बहा देते है जिससे नाली जाम हो जाती है वही लोग पशुओं के गोबर से सड़क के किनारे या फिर सड़क के बीचों बीच लगे ग्रीन बेल्ट पर उपले बना देते है जिससे स्मार्ट सिटी की सुंदरता पर असर देखने को मिलता है।

स्मार्ट सिटी की स्मार्टनेस में दाग लगा रही है शहर की यह समस्या

शहर के अलग अलग हिस्सों में गोबर की समस्या बनी हुई है जिसमे सेक्टर 21 और राजीव कॉलोनी प्रमुख है। यहां आस- पास रहने वाले लोगों सड़कों के किनारें तथा ग्रीन बेल्ट वाले क्षेत्र पर गोबर से बने डाल देते है यहां फिर सीधा ही उन्हें नालियों में प्रवाहित कर देते है जिससे नालियों के साथ साथ सीवर जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। नगर निगम ने शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।

नगर निगम ने करीब 400 डेरियों को शहर से बाहर स्थापित करने की योजना बनाई है जिसके लिए निगमायुक्त यशपाल यादव ने मिर्जापुर में चल रही डेरियों का निरीक्षण किया। एनआईटी, बल्लबगढ़, बड़खल विधानसभाओं में यह समस्या बनी हुई है वही इन क्षेत्रों में सीवर की समस्या भी आम है।

ऐसे में नगर निगम द्वारा किए जा रहे इस इंतजाम से सीवर की समस्या के साथ- साथ गोबर की समस्या से भी निजात मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago