छूटती जा रही है मास्क और सेनेटाइजर की आदत, क्या खड़ी होने वाली है कोई मुसीबत?

महामारी के बढ़ते केसेस के बीच में सभी यह भूल गए हैं कि मास्क और सेनेटाइजर का पालन करना कितना ज़रूरी है। लोग काफी बेपरवाह हो रहे हैं। भले ही संक्रमण का खतरा खत्म न हुआ हो, लेकिन लोगों ने मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की आदत छोड़ दिया है। कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामले एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगे हैं।

प्रदेश के जिस भी जिले की बात करें, किसी भी जगह लोग मास्क के प्रति गंभीर नहीं हैं। फरीदाबाद में भी लोगों की मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की आदत छूट गई है। लोग लापरवाही करते हुए बिना मास्क पहने बाजार, अस्पताल व सरकारी कार्यालयों में घूमते रहते हैं।

छूटती जा रही है मास्क और सेनेटाइजर की आदत, क्या खड़ी होने वाली है कोई मुसीबत?

हर मार्किट में हज़ारों लोग बिना मास्क के घूमते हुए नज़र आ जाएंगे। लोग बिना मास्क लगाए आयोजनों में जाकर हाथ मिलाना व गले मिलने की पुरानी आदत फिर से शुरु कर दिए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में संक्रमण ने खतरे की घंटी बजा दी है। लेकिन जिले में संक्रमण का कोई खौफ नहीं रह गया है।

प्रदेश में एक बार फिरसे लगातार महामारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वैक्सीन लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लापरवाही दिखाई देने लगी है। वैक्सीनेशन के दौरान बताया जा रहा है कि अभी खतरा खत्म नहीं हुआ है। मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना उतना ही जरूरी है, जितना संक्रमण काल में था। इसके बाद भी लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं।

जिस प्रकार हमारी लापरवाही के कारण केस बढ़ रहे हैं, इस से एक बात समझ में आती है कि या तो हम जागरूक हो जाएं या फिर घरों में कैद होने के लिए तैयार। मास्क ज़रूर लगाएं, नियमों का पालन करें, लापरवाही नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago