Categories: Politics

किसानों के आत्मघाती कदम थामने के लिए राकेश टिकैत बोले, दुष्यंत ने मजबूरी में थामा बीजेपी का हाथ

टिकरी बॉर्डर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले सिसाय के किसान राजबीर के निवास पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने परिवार का ढांढस बांधा। इतना ही नही उन्होंने गमगीन परिवार को हर संभव प्रयास का वायदा भी किया। इसके बाद किसान नेता हांसी पहुंच पत्रकारों से रूबरू हुए।

जहां टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों की सरकार बन चुकी है। वह किसान से ज्यादा व्यापारी को अहमियत दे रही है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यत चौटाला पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला मजबूरी में बोल रहे हैं,

किसानों के आत्मघाती कदम थामने के लिए राकेश टिकैत बोले, दुष्यंत ने मजबूरी में थामा बीजेपी का हाथ

क्योंकि हर किसी की फाइल सरकार ने दबाने के लिए बना कर रखी हुई है, जो भी किसानों के पक्ष में बोलता है उस पर बलराज कुंडू की तरह कार्रवाई की जाती है। उसी डर से दुष्यंत भी इनकी भाषा बोल रहे हैं, जो अब इनकी अपनी मजबूरी है।

टिकैत ने कहा कि ये आंदोलन अगली सर्दी या फिर 2024 तक भी चल सकता है। हम किसी भी हाल में कानून रद्द होने तक घर वापसी नहीं करेंगे। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि लोग अपना बलिदान दे रहे हैं. वह पीछे नहीं हटेंगे। जो लोग आज दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डर पर बैठे हुए हैं वह आने वाले समय में इन नेताओं से जवाब लेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अभी भी शर्म नहीं आ रही है जिस अन्नदाता के उगाए हुए अन्न से ही पूरे देश का पालन पोषण होता है। आज वही अन्नदाता अपनी जान लेने पर उतारू हो चुका है, मगर सरकार को तनिक भी शर्म नहीं आती।

टिकैत ने आगे कहते है कि हम किसानों से अपील करते हैं ऐसे कदम न उठाएं। यह लड़ाई बहुत लंबी लड़नी पड़ेगी. देश को आजादी के लिए 90 साल तक लड़ाई लड़नी पड़ी थी। आंदोलन को लड़ने के लिए त्याग करना पड़ता है जो एक राजनीतिक लोगों में नहीं होता।

देश की आजादी की लड़ाई की तरह यह आंदोलन भी देश की आम जनता को लड़ना है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा जिन राज्यों में चुनाव है, वहां पर किसान जाएंगे और भाजपा के विरुद्ध वोट डलवाने का काम करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago