ऐसा कितनी बार हम देखते हैं कि कोई सरकारी अधिकारी आमजान शिकायत को सुनने से बचता है। शिकायत का निदान नहीं किया जाता है। अगर आमजन कुछ कह दे तो उसी के ऊपर सरकारी अधिकारी रोब झाड़ने लगता है। लेकिन फरीदाबाद में अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल सेक्टर-12 उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था।
इस बैठक में आमजन की सुविधा के लिए काफी फैसले लिए हैं। इस बैठक में डीसी खुद मौजूद थे। बैठक से आमजनता को राहत मिली है। डीसी ने कहा कि कोई विभाग समय पर शिकायतों व अन्य फाइलों का निपटारा नहीं करता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि काफी अधिकारी किसी शिकायत को निपटाने के बजाय लटकाते हैं। इस से प्रशासन का भी नाम ख़राब होता है। सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। कोई भी आवेदन आता है या शिकायत आती है तो उसका समय से निपटारा अवश्य किया जाना चाहिए।
फरीदाबाद के सभी सरकारी दफ्तरों में रोज़ाना हज़ारों लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। यदि कोई आपसे शिकायत निपटाने की ऐवज में कुछ मांगे तो आप उच्च अधिकारी से इसकी शिकायत कर सकते हैं। समय पर किसी भी सेवा या शिकायत का निपटारा नहीं करते हैं, तो उसमें जुर्माने का प्रावधान भी है। आपको डरने की ज़रूरत नहीं है।
कोई भी देश या प्रदेश तभी आगे बढ़ता है जब सभी सरकारी कर्मचारी निष्पक्षता के साथ सेवाभाव से काम करे। समय पर काम करे। काफी शिकायतें सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज की जाती हैं। उन शिकायतों को कम करने की ज़रूरत है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…