जेल जाने के बाद भी आसानी से पैसे कमाने का नहीं उतरा भूत, दोबारा पहुंचा जेल

क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने फरीदाबाद शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को अवैध असला सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

आरोपी की पहचान दिव्यम उर्फ बुई निवासी नारायणा पार्क भाटिया मोहल्ला एनआईटी फरीदाबाद हाल किराएदार डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

जेल जाने के बाद भी आसानी से पैसे कमाने का नहीं उतरा भूत, दोबारा पहुंचा जेल

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर 17 नंबर चुंगी डबुआ से अवैध असला सहित गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने फरीदाबाद शहर में वर्ष 2020, अक्टूबर, नवंबर में थाना सारन एरिया में दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को इसी वर्ष फरवरी और मार्च में कोतवाली थाना एरिया में अंजाम दिया था एवं एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को थाना एनआईटी एरिया में इसी वर्ष के फरवरी महीने में अंजाम दिया था।

आरोपी के खिलाफ उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी के 5 मामलों को सुलझाया गया है। प्रभारी क्राइम ब्रांच ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल खरीदने व बेचने वाले डीलर के पास काम करता था।

आसानी से पैसे कमाने के लालच के चलते आरोपी मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी स्नैचिंग और चोरी के मामलों में पहले भी जेल की हवा खा चुका है।

आरोपी ने बताया कि वह चोरी करते समय अपने पास अवैध असला रखता था ताकि पकड़े जाने पर अवैध असला दिखा कर वहां से आसानी से भागा जा सके।

पुलिस ने आज गिरफ्तार आरोपी से पांच मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago