Categories: Faridabad

अकाल मौत वो मरे जो काम करे चंडाल का, काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ, अंत काल में भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ। कुछ इसी तरीके से पूरे फरीदाबाद के मंदिरों में शिवरात्रि के पूरे दिन महादेव का जयघोष होता रहा।

दरअसल, हिंदू धर्म में शिवरात्रि की काफी मान्यता है। मान्यता है कि इस दिन माता सती का रूप मां पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है. इस दिन पूजा-अर्चना से शिवभक्तों को महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शिवरात्रि , हिन्दू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है. इसे फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है.

अकाल मौत वो मरे जो काम करे चंडाल का, काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का

माना जाता है इस दिन शिव जी का प्राकट्य हुआ था.इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है. इस दिन व्रत, उपवास , मंत्रजाप तथा रात्रि जागरण का विशेष महत्व है. जिले के सभी मंदिरों में भक्तगण लंबी लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए बेताब दिखे।

एनआईटी पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर में कोरोना के मद्देनजर काफी तैयारियां की गई। मंदिर में एंट्री गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी वही मंदिर में आने वाले भक्तगणों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था। वही शिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात भी निकाली गई जिसमें सभी भक्तगण शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

वही महारानी वैष्णो देवी मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर काफी तैयारियां की गई। मंदिर में आने वाले भक्तगणों के लिए भी मंदिर में विशेष सुविधा की गई थी। भक्तगण कतारों में खड़े होकर अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन कर रहे थे।

सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर काफी धूम देखने को मिली। लंबी लंबी कतारों में भक्तगण अपने आराध्य के दर्शन करते हुए दिखे। फरीदाबाद के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन के लिए लोगों उत्सुक दिखे। मंदिर में आए भक्तगणों ने बताया कि महादेव के दर्शन भर से ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago