Categories: Faridabad

प्रदेश के मुखिया का युवाओं को तोहफा, इतने नौकरी देने का किया गया है प्रावधान

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को बतौर वित्त मंत्री भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का दूसरा बजट पेश किया। बजट टैब के जरिए ऑनलाइन पेश किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 12 बजकर 4 मिनट पर गणपति वंदना ‘वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ:, निर्विघ्नम कुरुमे देव सर्व कार्येसु सर्वदा’ से बजट भाषण शुरू किया था। बजट भाषण 2 बजकर 38 मिनट पर खत्म हुआ यानी बजट भाषण 2 घंटे 34 मिनट का रहा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे अपनी सरकार के वर्तमान कार्यकाल के इस दूसरे बजट को आजादी की 75वीं वर्षगांठ और प्रदेश की जनता को समर्पित करते हैं।

प्रदेश के मुखिया का युवाओं को तोहफा, इतने नौकरी देने का किया गया है प्रावधान

गौरतलब है कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं आर्थिक तौर पर भी लोगों को काफी समस्या हुई। इस बार बजट से लोगों को काफी उम्मीदें थी।

लोग यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बार बजट में कुछ ऐसा आएगा जिससे उनकी तकलीफें दूर होंगी। पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस के बढ़ते दामों से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा था वही आज बजट में आम आदमी को फायदा पहुंचाने की पूरी कोशिश की गई है।

बजट में प्राइवेट सेक्टर के लिए भी विशेष योजनाएं पारित की गई हैं।

निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को न्यूनतम पचास हजार नौकरियां दी जाएंगी।

सक्षम युवा योजना संशोधित की जाएगी।

20 से 35 साल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए कौशल बनाया जाएगा।

खेलो इंडिया गेम्स 2021 के लिए पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल मैं वॉलीबॉल के नए मैदान बनाए जाएंगे।

पंचकूला में राज्य स्तरीय चोट उपचार पुनर्वास केंद्र स्थापित होगा।

हरियाणा में 18 से 60 साल के 8.36 लाख बेरोजगार हैं।


मंडल स्तर के ये चार केंद्र रोहतक, करनाल, गुरुग्राम व हिसार में बनेंगे।


गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में बजट सत्र भाषण की शुरुआत गणपति वंदना से शुरू की। हरियाणा के मुखिया ने जजपा भाजपा के गठबंधन की सरकार में अपना दूसरा बजट पेश किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago