Categories: FaridabadPolitics

हरियाणा सरकार का बजट केवल छलावा : धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद :आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को पूरी तरह से छलावा करार दिया। उन्होंने बजट को पूरी तरह से फेल बताया
जिसमे आमजन के लिए कोई सुविधा नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा की
सरकार ने सबसे खराब बजट पेश करने का काम किया है क्योंकि हरियाणा एक कृषि
प्रधान प्रदेश है और उसी प्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने इस बजट के
माध्यम से अन्नदाताओं की घोर अनदेखी की है।

हरियाणा सरकार का बजट केवल छलावा : धर्मबीर भड़ाना

भड़ाना ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में सबसे अव्वल स्थान पर है लेकिन इसके बावजूद बजट में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए इस दिशाहीन सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई।

कोरोना काल के दौरान प्रदेश में बंद हुए छोटे
उद्योगों को पुन: शुरू करने के लिए भी सरकार ने कोई प्रावधान नहीं दिया है। इस बजट से आज समाज का हर वर्ग हताश है और निराश है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा पार्टी की सहयोगी जजपा पार्टी ने अपने चुनावी
घोषणा पत्र में सरकार बनने पर 5100 रूपए प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन करने का
वायदा किया था

लेकिन आज सरकार ने बजट में बुढ़ापा पेंशन में मात्र 250 रूपए की वृद्धि करके उसे 2250 से 2500 रूपए किया है, जो कि बुजुर्गाे के
साथ सरासर धोखा है। बजट से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह पूरी तरह दिशाहीन
और अपने लक्ष्यों से भटका हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago