Categories: Politics

मनोहर लाल खट्टर का बजट, नहीं लगा हुड्डा को मनोहर कह दी ये बड़ी बात

फरीदाबाद : इस बार के बजट पर सबकी निगाहें थी और इस बार का बजट इसलिए भी ख़ास था क्योंकि महामारी का समय था और देश आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा था। इस महामारी के दौर में काफ़ी लोगों की नौकरी और उनका काम धंधा भी छूट गया था।

तो इसके चलते काफ़ी लोगों की उम्मीद इस बजट से जुड़ी हुई थी। इस बजट में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने काफ़ी कुछ दिया परंतु विपक्ष तो विपक्ष ठहरा उनके लिए सही भी ग़लत है और ग़लत तो ग़लत है ही। विपक्ष सरकार को घेरने में एक भी मौक़ा नहीं छोड़ता तो बस बात क्या थी लगे हाथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल खट्टर को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह बजट खोदा पहाड़ और निकली चुहिया जैसा है।

मनोहर लाल खट्टर का बजट, नहीं लगा हुड्डा को मनोहर कह दी ये बड़ी बात

उम्मीदे काफ़ी लगायी जा रही थी इस बजट से परंतु लोगों को इस बजट ने नकारा है। हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश का बजट पेश किया। इस बार का बजट 155645 करोड़ रुपये का है। पिछले वर्ष के बजट से 13 फीसदी अधिक बजट पेश किया गया है। मुख्यमंत्री ने 2 घंटे 37 मिनट तक बजट भाषण दिया।

बजट भाषण के खत्म होते ही नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंकड़ों में उलझाया।


उन्होंने कहा कि मैंने ढाई घंटे लंबा बजट आज तक नहीं देखा। इस बजट का कोई रीजन नहीं है। बजट से लोगों को भ्रमित किया गया। उन्होंने कहा कि हमें लगा महंगाई से राहत मिलेगी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। प्रदेश में 1 लाख का कर्जा अपने सिर लेकर एक बच्चा पैदा होगा।


हुड्डा ने कहा कि शिक्षा का बजट कम किया गया। लोगों की उम्मीदों को तोड़ा गया। गरीब, किसान किसी को राहत नहीं दी गई। खिलाड़ियों के लिए कुछ नहीं दिया गया, यह निराशाजनक बजट है। वहीं अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि इससे असलियत सामने आई, हमारा मकसद पूरा हो गया

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago