Categories: Faridabad

बेहतर रखरखाव की राह ताक रही रानी की छतरी का अब होगा विकास, बजट में मिला यह तोहफा

ऐतिहासिक स्थलों में शुमार बल्लबगढ़ स्थित रानी की छतरी के दिन फिरने वाले हैं। बजट में रानी की छतरी को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का ऐलान किया गया है।


दरअसल, हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने को बतौर वित्त मंत्री भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का बजट पेश किया। बजट टैब के जरिए ऑनलाइन पेश किया गया। फरीदाबाद को बजट में कई सौगातें दी गई है जिसमे रोजगार दिलाने के लिए आईआईटी का तोहफा भी शामिल है वही बल्लबगढ़ की ऐतिहासिक रानी की छतरी का विकास पर्यटन स्थल के तौर पर करने का भी ऐलान किया गया है।

सरकार इसे पंजाब पुरातन ऐतिहासिक स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवेष अधिनियम, 1964 के तहत राज्य के संरक्षण में लेगी। इससे लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।

बेहतर रखरखाव की राह ताक रही रानी की छतरी का अब होगा विकास, बजट में मिला यह तोहफा

आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों में फरीदाबाद के कुछ ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन विभाग में शामिल किया गया है। अब इन सभी पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्धार किया जायेगा। इससे पहले नगर निगम की अनदेखी की वजह से ये पर्यटन स्थल बदहाली की मार झेल रहे थे चाहे वह बराही तालाब हो या फिर बड़खल झील।

आपको बता दे कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रानी की छतरी का जीर्णोद्धार करने की मांग रखी थी जिसके बाद बजट में इसकी घोषणा की गई है।

गौरतलब है कि रानी राजा नाहर सिंह की ऐतिहासिक नगरी की रानी की छतरी लगभग 300 वर्ष पुरानी है। सरकार द्वारा इसका लगभग पौने दो करोड रुपए की धनराशि से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। बल्लभगढ़ शहर का ऐतिहासिक स्थल रानी की छतरी महल में धौलपुर का पत्थर लगाकर उसे पुरानी यादों से जोड़ा जा रहा है।

नगर निगम के अधीन चल रहा यह जीर्णोद्धार विकास कार्य लगभग 4 महीने में पूरा होगा। इस कार्य में रानी की छतरी, तालाब सहित महल अन्य स्थानों का भी नवीनीकरण किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago