Categories: Faridabad

Bank Strike: कैसे होंगे काम, आज से 3 दिन तक कंटिन्‍यू बंद रहेंगे बैंक… No Tension, ये रहा उपाय

अगर आपको कोई काम बैंक में रुका हुआ है तो उसके लिए अभी आपको 3 दिन ओर इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि सोमवार और मंगलवार को बैंक की हड़ताल होने की वजह से कोई भी कार्य नहीं हो पाएगा। इसी वजह से जो भी बैंक का कार्य है वह बुधवार को यानी 17 मार्च को होगा।

Bank Strike: कैसे होंगे काम, आज से 3 दिन तक कंटिन्‍यू बंद रहेंगे बैंक… No Tension, ये रहा उपाय

केंद्रीय सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया था उसमें वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 2 और सरकारी बैंकों को निजीकरण करने का ऐलान किया। बैंक यूनियन ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है।

यूनाइटेड फोरम बैंक एंप्लाइज यूनियन के एडवाइजर के आर शर्मा ने बताया कि 15 मार्च और 16 मार्च को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते जिले के भी करीब ढाई हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल में 9 बड़ी यूनियन शामिल है।

जिसमें ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया ऑफिसर कंफीग्रेशन, नेशनल कंफीग्रेशन आफ बैंक एम्पलाइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्पलाइज कंफीग्रेशन, ऑफ इंडिया नेशनल बैंक एम्पलाइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर कांग्रेस, नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स व नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर शामिल होंगे।

उन्होंने बताया 2 दिन हड़ताल होने की वजह से बैंक में जिस भी प्रकार का कोई भी कार्य होगा, वह अब बुधवार को ही हो पाएगा। लोगों को नेट बैंकिंग के जरिए ही कार्य करने होंगे। नेट बैंकिंग के जरिए किसी भी व्यक्ति के खाते में पैसे का आदान प्रदान किया जा सकता है । लेकिन बैंक में ज्यादातर कस्टमर ऐसे है जिनके पास नेट बैंकिंग की सुविधा ही नहीं है या फिर यूं कहें उन्होंने नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं हुई रखी है।

उन कस्टमर को जिले में जगह-जगह बने मनी ट्रांसफर जो कि प्राइवेट होते हैं उनके पास जाकर सुविधा ले सकते हैं वह किसी भी अकाउंट में तुरंत पैसे जमा करवा सकते हैं वह किसी के अकाउंट से पैसे निकाल भी सकते हैं इसके लिए उनको किस प्रकार कोई भी शुल्क देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

जिसकी वजह से उनको बैंक में आकर ही अपने कार्य करने पड़ते हैं। आने वाले 3 दिनों तक बैंक की सभी सेवाएं बंद होने की वजह से कस्टमर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर अरबों रुपए का नुकसान भी सरकार को झेलना पड़ेगा।

एटीएम में रहेंगे पर्याप्त रुपए

बैंकों की हड़ताल होने की वजह से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए एटीएम में पर्याप्त मात्रा में रुपए मौजूद रहेंगे। क्योंकि एटीएम में प्राइवेट कंपनी के द्वारा रुपए डाले जाते हैं। जिसकी वजह से छुट्टी होने के बावजूद भी लोगों को आसानी से एटीएम के जरिए पैसे निकाल सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago