Categories: FaridabadGovernment

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने शिगन एवोल्टज के साथ किया समझौता

इलेक्ट्रिकल वाहन विनिर्माण क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की संभावनाओं पता लगाने के लिए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट और एलुमनी एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स सेल ने इलेक्ट्रिक वाहन की अग्रणी निर्माता कंपनी शिगन एवोल्टज लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

यह समझौता विद्यार्थियों का इलेक्ट्रिकल वाहन विनिर्माण के क्षेत्र कौशल विकास तथा बीटेक स्तर पर उनके अभिनव विचारों को सहयोग देने पर केंद्रित है, जिससे विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिकल वाहन विनिर्माण उद्योग की आवश्यकता के अनुसार जरूरी कौशल उपलब्ध होगा।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने शिगन एवोल्टज के साथ किया समझौता

कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट के प्रिंसिपल तथा निदेशक, एलुमनी एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. संजीव गोयल और शिगन एवोल्टज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गगन अग्रवाल ने कुलपति प्रो. दिनेश कुमार और कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किये।

इस अवसर पर डीन एलुमनी, प्लेसमेंट एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रो. विक्रम सिंह, सहायक निदेशक डाॅ. सपना तनेजा, तथा एलुमनी एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स सेल के सदस्य श्री नितिन गोयल भी उपस्थित थे।


कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नये युग के सभी वाहन अत्याधुनिक तकनीकी पर आधारित है जोकि अधिक उन्नत और स्मार्ट हैं। इसलिए भविष्य में उद्योगों को आगे बढ़ने के लिए नये कौशल और ज्ञान की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा कि शिगन एवोल्ट्ज के सहयोग से विश्वविद्यालय की कुशल कार्यबल की आवश्यकता पूरी होगी और विद्यार्थियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।

प्रो. विक्रम सिंह ने कहा कि समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को नौकरी प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सुविधाएं प्रदान करना है। कंपनी छात्रों की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए सेमिनार, प्रशिक्षण और कार्यशाला भी आयोजित करेगी। इसके अलावा, विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को कौशल विकास के लिए परियोजनाओं पर काम करने का अवसर भी मिलेगा। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago