Categories: Press Release

थाना धौज पुलिस टीम ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया काबू

फरीदाबाद: थाना धौज पुलिस नेसूचना के आधार पर अवैध हथियार सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।

प्रभारी थाना धौज ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान सुबीन पुत्र आसु निवासी बिल्ला कॉलोनी गांव धौज फरीदाबाद के रूप में हुई है।

आपको बताते चलें कि पुलिस को सुचना मिली थी कि सुबीन पुत्र आसु निवासी बिल्ला कॉलोनी गांव धौज गौ तस्करी (गौ कशी ) का काम करता हैं जो अवैध देशी कट्टा भी रखता हैं। आरोपी आज भी देशी कट्टा लिए हुए हैं और फतेहपुर तगा नज़दीक छोटी नहर के पास अपने साथियों के इंतजार में खड़ा हुआ हैं। अगर फोरी रेड की जाए तो कट्टा सहित काबू आ सकता हैं।

थाना धौज पुलिस टीम ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया काबू

जिस पर प्रबंधक अफसर थाना धौज ने HC वीरेंद्र, HC नरेंद्, सिपाही सुभाष को अपने साथ लेकर बताई गयी जगह पर रेड की गई।

वहां पर मौजूद एक शख्स पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे पुलिसकर्मियों की मदद से भाग कर काबू किया गया जिसका नाम पता पूछने पर पकडे हुए शख्स ने अपना नाम सुबीन पुत्र आसु निवासी बिल्ला कॉलोनी गांव धौज बताया।

काबू किये शख्स की तलाशी लेने पर पैंट की जेब से एक देशी कट्टा 315 बोर वा एक जिन्दा रौंद बरामद किया गया।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि करीब 1 महीने पहले आरोपी व साकिर पुत्र निंजा निवासी गांव धौज ने मिलकर हारुन पुत्र राजमल निवासी गांव धौज की पहाड़ की खरक से एक गाय को चोरी करके गोकशी करने के लिए पहाड़ में ले जाकर बांधी थी जो उस समय गौ रक्षक दल के सदस्य वहां पर आने पर फायर करते हुए गाय को वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए थे।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला थाना धौज में दर्ज है। उपरोक्त मामले में आरोपी का साथी साकिर पुत्र निज्जा पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। जो आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मामला भी इसी तरह का दर्ज है।

पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago