मूछ हो तो राम सिंह जैसी वरना ना हो

लम्बी मूंछें और दाढ़ी, आजकल पुरुषों का स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। आजकल के युवाओं में इस का क्रेज देखते ही बनता है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। रणवीर सिंह, शाहिद कपूर ऐसे ही कई और स्टार्स को ले लीजिए जो लम्बी दाढ़ी रखने के ट्रेंड में नजर आ रहे हैं,

लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसने पिछले 37 सालों से अपनी मूंछे नहीं कटवाई हैं। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं जयपुर निवासी रामसिंह चौहान की। इन्होंने अपनी मुंछो को साल 1985 से बढ़ा रहे हैं और उनको लगता है कि उनकी मूछें शायद दुनिया में सबसे लंबी हैं। हालांकि, जितनी लंबी उनकी मुंछे हैं उतनी ही कठिनाई उन्हें दैनिक जीवन में होती है। रामसिंह के लिए मूंछों की काफी अहमियत है। वो इसे अपनी पहचान मानते हैं। रामसिंह बताते हैं कि मूंछें बढ़ाना कोई खेल नहीं है। उन्हें नहाने में 2 घंटे लगते हैं।

मूछ हो तो राम सिंह जैसी वरना ना हो

मूंछ को हर वक्त कपड़े में लपेट कर रखते हैं। अगर कहीं खुल जाए तो ये मूंछें आफत बन जाती हैं। इन्हें कंघी करने और मालिश करने में भी काफी वक्त लगता है। उनकी पत्नी और बेटा मूंछ का ख्याल रखते हैं, मालिश करते हैं।

उन्होंने बताया कि देसी सरसों तेल से अभी भी वे मालिश करते हैं। मूंछों की धुलाई मुलतानी मिट्टी के पानी से करते हैं। शैंम्पू का उपयोग आज तक नहीं किया।

इसके बाद वे नींबू और काली मिर्च के पाउडर का इस्तेमाल इन मूंछों पर करते हैं।ताकि उनकी मूंछ मुलायम बनी रहती है। वाकई इतने बड़े मूंछ को रखना बड़ी ही हिम्मत की बात है जो रामसिंह ने कर दिखाया है।

क्योंकि इतने व्यस्त जीवन में इतने लंबे मूंछ को सवांरना बड़ी मुश्किल की बात हो जाती है। जो राम सिंह के लिए एक चैलेंज से कम नहीं है। हालाकिं रामसिंह के मूंछ को देख हर जगह इनकी चर्चा हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago