Categories: FaridabadGovernment

रेहड़ी पटरी विक्रेता के लिए पीएम स्‍वनिधि योजना के तहत बैंकों ने लगाया तीसरा कैंप

उपायुक्त एवं आयुक्त नगर निगम यशपाल के मार्गदर्शन मे नगर निगम कार्यालय फरीदाबाद में आज शनिवार को तृतीय कैंप का आयोजन किया गया।
शिविर में सहायक महाप्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक अंजनी प्रसाद,नगर परियोजना अधिकारी/ NULM द्वारिका प्रसाद भी उपस्थित रहे।

पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैक आफ इण्डिया,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ,केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, यूको बैंक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयकों तथा

रेहड़ी पटरी विक्रेता के लिए पीएम स्‍वनिधि योजना के तहत बैंकों ने लगाया तीसरा कैंप

मुख्य प्रबंधकों ने अलग-अलग स्टालें लगा अपने अपने बैंकों मे आवेदित ऋण पत्रावलियो का अवलोकन कर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कार्यवाही की। शिविर में डिजिटल मोड़ पर बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से लेन-देन करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर ट्रेनिंग भी दी गई।

अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक केनराबैंक/ एलडीएम डॉ अलभ्य मिश्र ने बताया कि जिला में स्वनिधि योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंको द्वारा 1500 से अधिक लोन स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिसमें से 1002 का वितरण भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत ऋणो का निष्पादन भी बैंक अगले तीन दिन में करेंगे।

आज शनिवार को आयोजित शिविर में 180 से अधिक आवेदकों ने भाग लिया और विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत लगभग 50 से अधिक ऋण पत्रावलियों का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए ।

डॉ अलभ्य मिश्रा,जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक ने आगे बताया कि कोविड- 2019 में विस्थापित रेहड़ी पटरी वालों के पुनः व्यापार करने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रधानमन्त्री आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का आरम्भ विगत वर्ष जुलाई माह मे किया था।

जिसके अंतर्गत रेहड़ी पटरी वालों विक्रेता को 10 हजार रुपये की धनराशि का लोन बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा है । यह लोन 7 प्रतिशत की ब्याज की छूट (इंटरेस्ट सब्वेंशन) तथा डिजिटल माध्यम को बढ़ावा देने के लिए ₹100 प्रति माह तक का विशेष अनुदान सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार रेहड़ी पटरी वालों के लोन को स्वीकृत तथा वितरण के लिए इन विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में अधिकारी लाभार्थियों को ऋण वितरण करते हुए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago