फरीदाबाद में कम होंगे सड़क हादसे, हाईवे पर सरकार करेगी ये काम

फरीदाबाद में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन कोई ना कोई दुर्घटना हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब हाइवे पर प्रशासन यू टर्न बनाने जा रहा है। दरअसल, सड़क हादसों में गिरावट लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जिले के ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां यू-टर्न बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से सिफारिश की है।

हाईवे पर ऐसे बहुत से ब्लैक स्पॉट हैं, जहां जिले में सबसे अधिक दुर्घनाएं होती हैं। फरीदाबाद में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जिनके लिए ट्रैफिक नियमों का मतलब केवल पुलिस के चालान से बचना है।

फरीदाबाद में कम होंगे सड़क हादसे, हाईवे पर सरकार करेगी ये काम

रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण, हाई स्पीड ड्राइविंग के कारण सबसे अधिक हादसे होते हैं। जिले में ट्रैफिक पुलिस ने सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के ऐसे दो खतरनाक कट पर सड़क के डिजाइन में कुछ बदलाव के लिए विचार किया था। सबसे पहले बल्लभगढ़ अनाजमंडी कट व गुड ईयर कट पर सड़क के डिजाइन में परिवर्तन कर यू-टर्न बनाने का प्लान प्रस्तावित किया गया था।

जिले में ट्रैफिक नियमों का पालन काफी कम लोग ही करते हैं। इन नियमों का पालन ना होने के कारण काफी बार दर्दनाक हादसे हो जाते हैं। अब इस प्लान को एनएचएआई की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही काम शरू होने की उम्मीद है। फरीदाबाद में बहुत सारे कट्स पर सबसे ज़्यादा हादसे होते हैं। ओल्ड फरीदाबाद, अनाज मंडी, वायएमसीए चौक, बाटा यह प्रमुख हैं।

सड़क हादसों के कारण रोज़ाना हज़ारों परिवार अपना चिराग खो देते हैं। घर अधूरा हो जाता है। यू – टर्न बन जाने से हादसों पर शायद थोड़ा विराम लग सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago