अमेजन पर की थी नकली चार्जर की शिकायत, खाते से कुछ इस तरह उड़ गए हज़ारों रुपये

ऑनलाइन ठगी का शिकार आज – कल सभी हो रहे हैं। लगातार ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसा ही मामला कुरुक्षेत्र से आया है। यहां अमेजन पर नकली चार्जर की शिकायत देने के कुछ ही देर बाद ही कुरुक्षेत्र के युवक के बैंक खाते से 46,200 रुपये की ठगी कर ली गई।

अपराधी ना जाने कौन – कौन से तौर तरीके अपनाकर आज – कल लोगों को चूना लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

अमेजन पर की थी नकली चार्जर की शिकायत, खाते से कुछ इस तरह उड़ गए हज़ारों रुपये

ऑनलाइन फ्रॉड के मामलो में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस के लिए साइबर क्राइम सुलझाना कठिन होता जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसने नौ मार्च को अमेजन कंपनी पर नकली चार्जर भेजने की शिकायत की थी। कंपनी के नंबर पर बात की तो कर्मचारी ने उसे कहा कि शाम को ही आपका चार्जर वापस ले जाएंगे और उसके पैसे बैंक खाते में वापस डाल दिए जाएंगे।

साइबर क्राइम के मामले दिल्ली – एनसीआर ही नहीं बल्कि समूचे भारत में बढ़ने लगे हैं। अख़बार हो या न्यूज़ चैनल सभी जगह आज – कल साइबर क्राइम की ख़बरें भरी होती हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने उससे खाते के आखिरी अंक पूछे। इसके बाद फोन पे यूज करने के बारे में जानकारी ली। उसी शाम उसके बैंक खाते से चार बार 10 हजार 500 रुपये निकाल लिए।

ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना ऑनलाइन ठगी की कई खबरें आती हैं। इस मामले में उसके बाद 4200 रुपये निकाल लिए। इस तरह से आरोपितों ने उसके खाते से कुल 46,200 रुपये की चपत लगा दी। आरोपितों ने धोखे से उसके खाते के अंतिम नंबर पूछे और उसके साथ धोखाधड़ी की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago