Categories: FaridabadGovernment

सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क… सिर्फ़ सड़क ही नही इस कॉलोनी का नाम गड्ढों से घिरा

सैक्टर 29 के पूल पार पर बनी इन्द्रा कॉमप्लेक्स की गड्ढा कॉलोनी पिछले कई साल से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। इस कॉलोनी में पानी की कोई व्यवस्था नही है और न ही सड़को व साफ सफाई की।

इन व्यवस्थाओं के लिए मोहल्लेवासी जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समस्याओं से जूझ रहे लोग नगर में रहते हुए ग्रामीण परिवेश में रहने को मजबूर हैं।

सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क... सिर्फ़ सड़क ही नही इस कॉलोनी का नाम गड्ढों से घिरा

यह कॉलोनी जब से बनी है तब से लेकर आज तक उसकी हालत खराब ही है। लोगो का यह तक कहना है कि उनकी कॉलोनी में कभी भी कोई रोड थी ही नही और ना कभी बनाई गई। सिर्फ़ रोड ही नही यहां पर सीवर की भी बहुत खराब दशा है।

जनप्रतिनिधि वोट माँगने आ जाते है लेकिन उसके बाद उनकी अनदेखी का शिकार लोग बनते है। वोटिंग के वक़्त कई जनप्रतिनिधि आए लेकिन किसी ने भी विकास की सुध नहीं ली। सिर्फ़ इतना ही नही पिछ्ले साल चुनाव के दौरान यहां पर सीवर के पाइप डाले गए थे।

लेकिन वो आज तक शुरु नही किए गए जगह जगह मिट्टी खुदवा दी गई लेकिन काम अभी तक ज़ारी नही किया गया। सीवर के गन्धे पानी से लोगों को बिमारियों का डर भी सता रहा है।

कॉलोनी में गड्ढे पर गड्ढे ,रास्ता नही है।

गड्ढा कॉलोनी में सड़कों की हालत जर्जर है। यहां थोड़ी सी ही बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। यूं तो इस कॉलोनी में पहुंचने दो रास्ते हैं। लेकिन इनमें से एक भी रास्ता ठीक नही है।

बारिश में अक्सर पानी भर जाता है। जिसकी वजह से लोग बहुत परेशान है। उन्हे अक्सर चलने व वाहन चलाने पर इन रास्तों का सामना करना पड़ता है जिसमें कई बार उनकी गाडियाँ फसी है। लोगों ने कई बार यहां की सड़क को लेकर शिकायत भी की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

पाइप लगाने के बाद भी सीवर का कोई समाधान नही

इस मोहल्ले में ने सीवर की कोई व्यवस्था है। पिछ्ले साल वोटिंग के समय यहां पर पाइप डाले गए थे। लेकिन बीच बीच में कोई पाइप नही डाले है। यहां डाले है वो अभी तक शुरु नही किए गए है। जिसकी वजह से सीवर की हालत अब भी खराब ही है।

खुला सीवर होने की वजह से लोगो को बिमारियों का खोफ सताता है । इसके अलावा यहां न ही प्रकाश व साफ सफाई की कोई सुविधा है।

Written by: Isha singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago