Categories: Press Release

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने 80 लाख रुपए की लागत से आरएमसी सड़क का किया उद्घाटन


फरीदाबाद :हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को सायं स्थानीय मलरेना रोड़ पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा में शामिल लगभग 80 लाख रुपये की धनराशि से बनाई जाने वाले आदर्श नगर की चार गलियों में आरएमसी सड़क निर्माण की विधिवत पूजा अर्चना करके शुरुआत की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का अपनी विपक्ष की भूमिका उनका फर्ज है, लेकिन प्रदेश के मुखिया मनोहरलाल ने प्रदेश में विकास की गति को तेज रफ्तार से बढ़ाने वाला बजट पेश कर प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने 80 लाख रुपए की लागत से आरएमसी सड़क का किया उद्घाटन

ये वक्तव्य परिवहन मंत्री ने आदर्श नगर वार्ड 38 में करीब 80 लाख की लागत से बनाये जाने वाली सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करने के उपरांत कह रहे थे। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ़ विधानसभा में जोरदार विकास कार्य चले हुए है। बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र प्रदेश में विकास के मामले में रोल माडल के रुप में माना जाने लगा है।

उन्होंने कहा कि आज भी इसी कड़ी में पानी की पाइप लाइन डाले जाने के बाद आरएमसी से बनाये जाने वाली करीब 4 सड़को के निर्माण कार्य के शुभारंभ का नारियल यहाँ के स्थानीय लोगो के हाथों से तुड़वाया है

कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है। इसलिए कांग्रेस किसानों को आगे कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।क्षपरिवहन मंत्री ने यहाँ लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ हैं और हमेशा देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों में फैसले लेकर ऐतिहासिक कार्य किये है।

उन्होंने बताया कि बल्लबगढ़ विधानसभा में 100 किलोमीटर से ज्यादा आरएमसी रोड बनवाई गई है और नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है । इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों को पक्का किया जा रहा है। बल्लभगढ़ शहरवासियो को पीने के लिए मीठा पानी उपलब्ध करवा कर उन्होंने अपना धर्म निभाया है।

उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ स्मार्ट शहर बनने जा रहा है। शहर में हरे भरे शुध्द पर्यावरण के लिए रोड़ों के किनारे पेड़ ,आरएमसी रोड़ों के ऊपर दूधिया रोशनी, कैमरे, कॉलोनियों में सीवर लाईनों का जाल बिछा कर और मीठा पानी देकर विकास कार्यो को पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से बल्लभगढ़ के विकास के लिए और भी ग्रांट लेकर आएंगे और विधानसभा के लिए रिकार्ड तोड़ कार्य करने के अपने सपने को पूरा करेगे।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा,पार्षद हरप्रसाद गोड़, पार्षद सविता राकेश गुर्जर,पारस जैन, ब्रजलाल शर्मा, गोबिंद निगरानी कमेटी के चैयरमैन महावीर सैनी, प्रताप भाटी, संगीता नेगी, अशोक प्रधान, योगेश शर्मा,टेकचंद शर्मा, बुद्धा सेनी, पार्षद उमा सेनी,दर्शन ठाकुर,खेमचंद, कौशल शर्मा,चन्द्रसेन, सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago