Categories: Press Release

सेक्टर 7 एरिया में गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम मशीन को उखाड़ने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 56 ने किया काबू

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने एटीएम मशीन उखाड़ने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्ताक पुत्र नशीर उर्फ मुक्का और सदरूद्दीन उर्फ सदर के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी पिंगवा जिला नूह मेवात के रहने वाले हैं।

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने दिनांक 12 फरवरी 2020 की रात को सेक्टर 7 मार्केट में गार्ड को बंधक बना कर एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए थे।

सेक्टर 7 एरिया में गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम मशीन को उखाड़ने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 56 ने किया काबू

जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 7 में आईपीसी की 395, 397, 365, 427, 201, 120 बी, 25/54/59 आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 87 दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सदरूद्दीन के खिलाफ थाना एनआईटी में चोरी का एक मामला दर्ज है।

इसके अलावा आरोपी इस्ताक से थाना ढोज का एक और अन्य 420 का मामला भी सुलझाया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से ₹40,000/- रुपए कैश बरामद कर आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago