Categories: Faridabad

क्या फरीदाबाद के हाथ भी रंगे हुए हैं जमीन अधिग्रहण घोटाले से?

पलवल में हुए जमीन अधिग्रहण घोटाले की जांच की आंच फरीदाबाद सहित कुछ अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकती है। यहां की तरह ही नूंह,फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल में भी जमीन अधिग्रहण का मामला शक के घेरे में है।

दरअसल, करीब 8 साल पहले रेलवे कॉरिडोर के निर्माण के लिए गजट नोटिफिकेशन शुरू किया गया था। 1500 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर यूपी के दादरी से होकर हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में नवी मुंबई तक जाता है। इस कॉरिडोर की लंबाई हरियाणा और राजस्थान में ‍करीब 177- 177, राजस्थान और गुजरात में 565- 565 किलोमीटर है। यह यूपी के दादरी से 18 किलोमीटर के बाद फरीदाबाद में प्रवेश करता है।

क्या फरीदाबाद के हाथ भी रंगे हुए हैं जमीन अधिग्रहण घोटाले से?

पलवल में इस रेलवे कॉरिडोर के लिए करीब 6 गांव का अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहण के लिए सेक्शन 4 का नोटिस जारी होने से पहले ही राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नियमों की उल्लंघना करनी शुरू कर दी। इस पूरे खेल का खुलासा तब हुआ जब 100 मीटर की जमीन के लिए करीब 22 साढ़े करोड रुपए का मुआवजा देने की बात आई। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों को यह बात खटकी और उन्होंने अपने स्तर पर इस मामले की जांच की और जांच के बाद इस मामले को सीएम मनोहर लाल खट्टर के संज्ञान में लाया वही अब जमीन अधिग्रहण मामले में फरीदाबाद सहित कुछ अन्य जिले भी शक के घेरे में है।

जिस प्रकार 6 गज जमीन रजिस्ट्री के मामले में 31 लोगों को शामिल किया गया है उसी प्रकार इन जिलों में भी ऐसे मामले इन जिलों में भी हो सकते हैं। सीएम की विजिलेंस टीम इस मामले की जांच कर सकती है। नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल में जमीन अधिग्रहण की जांच हो सकती है।


ऐसे में यह सोचने वाली बात होगी कि इस घोटालें में कितने और अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाएगी और आगे कौन कौन से घोटाले प्रकाश में आयेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago