अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के साथ यह सुविधा मिलेगी बिल्कुल फ्री, जानें

श्रीराम का नाम सुनते ही मन पवित्र हो जाता है। राम ही सत्य हैं। राम भक्तों के लिए सैकड़ों सालों का इंतज़ार जो अब खत्म हुआ है, इससे चहुंओर ख़ुशी है। ऐसी ही एक और ख़ुशी श्रद्धालुओं के लिए है। दरअसल, रामलला के दर्शनार्थियों को लॉकर की सुविधा मुफ्त मिलेगी। दर्शनार्थियों के लिए लंबे समय से लॉकर की सुविधा ज्वलंत प्रश्न की तरह रही है।

रामलला के दर्शनों के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इस सुविधा से उन्हें काफी राहत मिलेगी। अभी सुरक्षा कारणों से रामलला के दर्शन किसी वस्तु के साथ नहीं किया जा सकता और सुरक्षा घेरे के पहले द्वार से ही उन श्रद्धालुओं को वापस लौटा दिया जाता है, जिनके पास कोई भी निषिद्ध वस्तु होती है।

अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के साथ यह सुविधा मिलेगी बिल्कुल फ्री, जानें

जो श्रद्धालु अपनी वाहनों में दर्शन के लिए आते हैं, वह सारा समान अपनी वाहनों में ही छोड़ जाते हैं। अब उन्हें भी राहत मिलेगी जो अपनी वाहनों से नहीं आते। रामलला के दर्शन मार्ग पर दर्शनार्थियों के पास की वस्तुओं को रखने के लिए थोक के भाव में लॉकर खोले गए, पर एकाध को छोड़ कर कोई भी अपेक्षित सहूलियत वाले नहीं रहे।

वह सभी अपनी मनमानी वाले थे। लूटपाट की जाती थी, मनमाने दामों से। दर्शन करने जब कोई जाता था तो उस समय से मात्र आधा-एक घंटे तक घड़ी, बेल्ट, पेन, कंघी, मोबाइल जैसी वस्तुएं रखने के लिए लॉकर संचालक प्रति वस्तु पांच से 10 रुपये तक वसूलने लगे। यह व्यवस्था आर्थिक तौर पर श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने के साथ सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करने वाली थी।

रामभक्तों के लिए लिया गया यह फैसला काफी सुविधाजनक है। मनमाने दाम मांगने वालों से भी राहत अब मिलेगी। फ्री लॉकर सेवा से निश्चिंत होकर श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन कर सकेंगें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago