पहले बच्चों को पिलाते हैं शराब फिर करते हैं उनकी पिटाई, हरियाणा में लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले

प्रदेश में शराबियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। काफी मामले शराबियों संबधित सामने आ रहे हैं। यह लोग महिलाओं के साथ – साथ बच्चों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। प्रदेश के काफी इलाकों में शराबियों और जुआरियों की दबंगई के कारण दहशत बढ़ती जा रही है। महिलाएं बाहर नहीं निकल पातीं। अब तो शराबियों ने बच्चों को शराब पिलाकर पीटना शुरू कर दिया है।

सड़को पर आए दिन पियक्कड़ों से राहगीर खाशा परेशान हैं। काफी लोगों ने इनके कारण घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। ताज़े मामले में शराबी ने एक बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा कि वो कई घंटे बाद भी बेसुध हालत में ही है।

पहले बच्चों को पिलाते हैं शराब फिर करते हैं उनकी पिटाई, हरियाणा में लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले

महिलाएं और बच्चे इनके ख़ास निशाने होते हैं। यह इनपर अपनी दादागिरी दिखाते हैं। वह बच्चा इतनी बुरी हालत में है कि किसी के बारे में कुछ बता भी नहीं पा रहा है। यह मामला पानीपत का है। यहां पर खाली प्लाट में जुआरी बैठे रहते हैं। नशे में रहते हैं। शराबी यहां पर खुलेआम बोतलें खोलकर बैठे होते हैं। यहां पर खेलने वाले बच्चों से शराब, नमकीन और सिगरेट मंगाते हैं।

जुआ खेलने के साथ – साथ काफी बार तो आती जाती महिलाओं को भी छेड़ते हैं। आस – पास के लोग इनसे परेशान हैं। यह लोग बच्चों से शराब, नमकीन और सिगरेट मंगाते हैं। इन्कार करने पर इन्हें पीटते हैं। यहां की अशोह विहार कालोनी में एक बच्चे से सामान मंगाया। इसके बाद उसे शराब पिलाई और जमकर पीटा।

इस इलाके में रहने वाले लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद हो गया है। बच्चे भी बाहर गलियों में खेलने नहीं निकलते हैं। सहमे हुए यहां पर लोग रहते हैं। यहां किसी भी समय प्लाट में शराबियों और जुआरियों को देखा जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago