फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने सराहनीय कार्य करते हुए फरीदाबाद शहर में गांजा तस्करी करने वाले शातिर आरोपी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है।
प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव उप निरीक्षक जगमिंदर ने आरोपी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अमन कुमार पुत्र महिपाल निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मुजेसर एरिया में आरोपी गांजा लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभारी क्राइम ब्रांच और उनकी टीम ने आरोपी को नाकाबंदी कर मुजेसर एरिया से धर दबोचा।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 1 किलो 100 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया। जिस पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला मुजेसर थाना में दर्ज किया गया।
प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है आरोपी मकानों में चोरी करने का बहुत ही शातिर चोर रह चुका है पहले भी चोरी के कई मामले में जेल भी जा चुका है।
अभी कुछ दिनों से ही आरोपी ने गांजा बेचने का काम शुरू किया था।
आज पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड लिया है रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…