Categories: Public Issue

राष्ट्रीय राजमार्ग के चप्पे-चप्पे पर सरकार की पैनी निगाह, सीसीटीवी कैमरे से अटा दिखेगा मार्ग

अब डिजिटल रूप से शहर को संवारने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को हरी झंडी दिखाई जा चुकी है। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ से लेकर अजरौंदा चौक तक के अंतर्गत आने वाले सभी चौक चौराहों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया को तेज करने में पुरजोर समर्थन किया जा रहा है।

इतना ही नहीं इन सभी चौराहों पर नए सिग्नल भी लगाए लगाने के साथ साथ पुराने हटा दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग के चप्पे-चप्पे पर सरकार की पैनी निगाह, सीसीटीवी कैमरे से अटा दिखेगा मार्ग

आधार बनाने का काम पूरा होने के साथ ही खंभे लगाए जाएंगे और इन पर सीसीटीवी कैमरे लगा देंगे। इसके बाद बदरपुर बार्डर से सीकरी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी तीसरी आंख का पहरा बढ़ जाएगा।

राजमार्ग से इधर-उधर लिक सड़कों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि आने-जाने वालों पर निगरानी की जा सके। मतलब साफ है कि कुछ दिन बाद यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो सीधा चालान आपके घर पहुंचेगा।

बता दें कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 700 से अधिक कैमरे लग चुके हैं। बाईपास सहित एनआइटी क्षेत्र में सबसे अधिक कैमरे लगाए गए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत की राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैमरे लगाए जाने हैं।

कई महीने तक कैमरे लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अनुमति नहीं मिल सकी थी। इसलिए काम शुरू नहीं हो सका।

उक्त स्थलों को कैमरों के माध्यम से किया जाएगा कैद

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीकरी, जाजरू मोड़, एल्सन चौक, कैली बाइपास, इंदिरा कालोनी कट, जेसीबी चौक, बल्लभगढ़ चौक, नगर निगम, सिविल अस्पताल जाने वाले चौक पर बल्लभगढ़ में, गुडईयर चौक, बदरपुर बार्डर पर, बदरपुर बार्डर बाईपास, बाईपास से बदरपुर जाने वाली लेन पर, एनएचपीसी, एनएचपीसी क्रासिग पर,

मेवला महाराजपुर अंडरपास, मेवला महाराजपुर पुल चौक, मैगपाई, राजीव चौक, अजरौंदा चौक, सेकटर-12-15 के क्रासिग पाइंट पर, बाटा फ्लाईओवर क्रासिग, मुजेसर रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ गरिमा मित्तल बताती है कि कैमरों को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से लेकर जलभराव से होने वाले जाम पर निगरानी की जा सकेगी। किस चौराहे पर पुलिसकर्मी है या नहीं, इसकी जानकारी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago