Categories: FaridabadHealth

मेगा कैम्प में 12728 लोगों को लगा टीका, 115 जगहों पर लगाया कैम्प

सोमवार को टीकाकरण अभियान को तेज करते हुए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 115 जगहों पर शिविर लगाया गया। जिले के विभिन्न सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर, ग्रेटर फरीदाबाद की सोसायटी व बल्लभगढ़ के कई क्षेत्र टीकाकरण अभियान चलाया गया।

मेगा कैम्प में 12728 लोगों को लगा टीका, 115 जगहों पर लगाया कैम्प

सोमवार को 12728 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी अस्पतालों में 928 बुजुर्गों व 201 बीमार व्यक्तियों को पहली दोष लगाई गई। वहीं 56 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 41 ने दूसरी दूसरी लगवाई।

इसके अलावा निर्धारित केंद्रों सहित विभिन्न शिविरों में 928 बुजुर्गों ने को वैक्सीन की पहली डोस लगवाई। वही अगर हम बीमार व्यक्तियों की बात करें तो 1656 ने कोवाक्सिन लगवाई।

सेक्टर 15 आरडब्ल्यूए के प्रधान नीरज शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा पहले सेक्टर के सभी बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया था और उसके बाद सभी को एसएमएस के जरिए सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सोमवार को सभी बुजुर्ग आधार कार्ड के साथ टीका लगवाने के लिए सेक्टर 15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में पहुंचे। जहां पर सोमवार को करीब 200 बुजुर्गों को टीका लगाया गया।

वहीं सेक्टर 14 आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि उन्होंने सेक्टर वासियों को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए टीकाकरण की पूरी जानकारी दी। इसके अलावा लोगों को प्रेरित करने के लिए उनके द्वारा वीडियो भी शेयर की गई। जिसके बाद ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों ने आकर टीका लगवाया।

स्वास्थ्य विभाग ने पार्क ग्रैंड्यूरा और प्राणायाम सोसाइटी में भी टीका लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। पार्क ग्रैंड्यूरा के वरिष्ठ नागरिक निर्मल ने बताया कि सोसायटी से स्वास्थ्य केंद्र काफी दूर होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी।

लेकिन शिविर लगाने के बाद यहीं पर ही लोगों ने आसानी से टीका लगवा लिया। उन्होंने कहा है कि दूसरी डोज़ के लिए भी वह स्वास्थ्य विभाग से गुजारिश करेंगे कि उन्हीं के एरिया के आसपास कैंप लगाया जाए।

सबसे ज्यादा लगे आज के दिन टीके

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च को 920 लोगों को, 2 मार्च को 1480,3 मार्च को 1379, 4 मार्च को 2872, 5 मार्च को 3598, 6 मार्च को 2061, 8 मार्च को 3444, 9 मार्च को 4167, 10 मार्च को 3126, 11 मार्च को 1527, 12 मार्च को 4526, 13 मार्च को 2780, 14 मार्च को 326 और 15 मार्च को 12728 लोगों को टीका लगाया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago