Uncategorized

पत्नी के घर वापिस न आने पर किया सुसाइड, युवक था परेशान

घर में झगड़े तो हर किसी के होते है। लेकिन उस झगड़े की वजह से कोई अपनी जीवनलीला का समाप्त कर ले ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। लेकिन थाना मुजेसर में एक मामला ऐसा ही देखने को मिलता है जिसमें पत्नी व उसके परिवार वालों से परेशान होकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पत्नी के घर वापिस न आने पर किया सुसाइड, युवक था परेशान

थाना मुजेसर पुलिस से मिलजी जानकारी के अुनसार गिरधारी काॅलोनी निवासी रतन लाल ने बताया कि वह कई सालों से उक्त पते पर रहे रहे है। उन्होंने बताया िकवह व उनकी पत्नी दोनों विकलांग हैं। उनके तीन बच्चे है जिसमें से दो लड़के व एक लड़की है।

उनका बड़ा बेटा डेविड कुमार राजीव कालोनी में रहता हैं। वहीं उनका छोटा बेटा अमित उर्फ नानू की शादी 29 जून 2020 को कंचन के साथ हुई थी। अमित उर्फ नानू और उसकी पत्नी कंचन महेश्वरी दोनों शादी के बाद से ही ऊपर घर से अलग रहते है।


उन्होंने बताया कि शादी में दोनों तरफ का खर्चा उनके द्वारा ही किया गया था। लड़की वालों ने शादी में कुछ खर्चा नहीं किया था। शादी के बाद से ही अमित व कंचन दोनों में आपस में झगड़ा रहता था। अमित की पत्नी कंचन अपने घरवालों के कह अनुसार अमित से अपना बंटवारा के लिए कलेश करती थी।

इसके अलावा अमित से आए दिन किसी न किसी रूप में पैसे भी एठंती थी। जिसके बाद वह उन पैसों को अपने मायके वालों को देती थी। उन्होंने बताया कि कंचल के पिता सुभाष महेश्वरी की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने से अपने मायके गई हुई है। उन्होंने बताया कि कंचन अपने साथ सभी जेवर भी लेकर गई हुई।

अमित ने कहीं बार उसको घर आने के लिए कहा लेकिन हर बार मना कर देती है। घरवालों के द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी वह धर वापिस नहीं आई। अमित उर्फ नानू के ससुराल वालों व उसकी पत्नी कंचन से गाली गलौच व झगड़ा होता है।

कंचन के भाई व पिता ने अमित मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रखा है। जिसकी वजह से परेशान होकर अमित ने 15 मार्च को सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यववाही शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago